बीते 15 मार्च को आलिया भट्ट ने अपनी बड़ी बहन शाहीन और अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस पार्टी से आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर शामिल नहीं हुए। अब ये कयास लगाए जा रहे है कि रणबीर और आलिया के बीच सब ठीक भी है या नहीं।

आलिया ने अपना जन्मदिन अपने गर्लगैंग के साथ मनाया और एक्ट्रेस द्वारा जन्मदिन पर दो केक काटे जाने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ। फिल्म जगत के उनके दोस्तों और कोस्टार्स से लेकर उनकी मां सोनी राजदान और रणबीर की मां नीतू सिंह तक ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, लेकिन इनमे रणबीर का कोई संदेश नहीं था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आलिया के जन्मदिन के एक दिन बाद नताशा पूनावाला ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जहां रणबीर को आलिया के गालों पर किस लेते और उनके पीछे अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को गले लगाते देखे जा सकते हैं। यह तस्वीर न्यूयॉर्क में ली गई थी।

हालांकि आलिया और रणबीर ने ना तो अपने रिश्ते को नकारा और न ही स्वीकार किया है, लेकिन मीडिया का एक वर्ग हमेशा उनको लेकर सजग रहता है। वहीं बॉलीवुड मीडिया के कई लोग दोनों की दिसंबर में संभावित शादी की उत्साहपूर्वक रिपोटिर्ंग भी कर रहे थे।

हालांकि रणबीर और आलिया ने इस पर भी चुप्पी साध रखी है, लेकिन कुछ मीडियाकर्मियों का दावा है कि शादी के लिए अतिथि सूची पहले से तैयार हो गई है। खबर ये भी है कि दोनों के परिवार वाले रणबीर और आलिया की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियों में जुटे हैं।

वर्क फ्रंट की बता की जाए तो आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। दोनों पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे है। ये फिल्म 4 दिसंबर 2020 में रिलीज़ हो सकती है। फिल्म में आलिया, रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App




