प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को दोपहर के कारोबार तक 1200 अंकों की भारी गिरावट हुई। वैश्विक बाजार अपनी तेजी बरकरार नहीं रख सके, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिला। रुपया भी शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद दोपहर में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिर गया।
कारोबारियों ने बताया कि विभिन्न सरकारों द्वारा राहत पैकेज देने के संकेतों के बावजूद निवेशकों को निराशा ही हाथ लगी।
भारी उतार चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिर गया। यह दोपहर ढाई बजे यह 1,227.65 अंकों या 4.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29,351.44 पर था।
इसी तरह एनएसई निफ्टी में दिन के उच्च स्तर से लगभग 500 अंक की गिरावट देखने को मिली, और यह 343.85 अंकों या 3.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,623.20 पर था।सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट इंडसइंड बैंक में देखने को मिली और इसके शेयर 32 प्रतिशत से ज्यादा टूटे। इसके अलावा एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एसबीआई और टाइटन में भी गिरावट देखने को मिली।कारोबारियों के मुताबिक बाजार में शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रह सकी क्योंकि निवेशकों की धारणा पर आर्थिक मंदी की आशंका भारी पड़ी।


Download Android App
Download iOS App



