अनूठे डांस के साथ केरल पुलिस ने बताया कोरोना वायरस से बचने का बेहतरीन तरीका,देखें वीडियो

Summary :

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए WHO और यूनिसेफ ने लोगों को अच्छे से हैंड वॉश करने को लेकर वीडियो साझा किए।

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए WHO और यूनिसेफ ने लोगों को अच्छे से हैंड वॉश करने को लेकर वीडियो साझा किए। वैसे इस वायरस से खुद का बचाव करने के लिए सबसे पहला तरीका हाथ धोना ही है। हाल ही में केरल पुलिस ने हाथ धोने का एक काफी अच्छा खासा आइडिया बताया है। जी हां दरअसल केरल पुलिस ने भी अब हैंड वॉश करने के तरीके बताने के लिए एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में 6 पुलिस जवान डांस कें अंदाज में लोगों को हैंड वॉश करना सीखा रहे हैं। 
पहले देखिए वीडियो
इस वीडियो को स्टेट पुलिस मीडिया सेंटर केरल ने शेयर किया है।  साथ ही कैप्शन में लिखा है घबराने की बात नहीं सावधानी की जरूरत है। चलो एक साथ काम करते हैं। केरल पुलिस हमारे साथ है इस वीडियो के अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। 

इस वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि किस तरह से यह सभी पुलिस जवान डांस करते दिख रहे हैं। लेकिन इस बीच खास बात ये भी है कि यह डांस करते हुए हैंड वॉश भी कर रहे हैं। 
ये वीडियो यूनिसेफ ने किया था शेयर
यूनिसेफ ने यह वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वियतनाम के दो लड़के डांस करते दिख रहे थे। वो डांस एन्जॉए करते हुए अच्छे से हाथ धोने का तरीका भी लोगों को बताते हुए दिखे। 

डॉक्टर्स ने ऐसे धोए हाथ
इतना ही नहीं कोरोना वायरस के चलते चीन के डॉक्टर्स का भी एक वीडियो सामने आया है। जो डॉक्टर्स कोरोना के मरीजों को ट्रीटमेंट कर रहे हैं,यह वीडियो उन्हीं का है। ये डॉक्टर्स दिन में कम से कम 11 बार अपने हाथों को सैनिटाइज करते हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए उन्होंने कई तरह के मास्क भी पहने हुए हैं।

Desk Team