Rise and Fall Kubbra Sait: Rise And Fall कंटेस्टेंट Kubbra Sait ने शो में खोले राज़, कहा- “30 की उम्र में अबॉर्शन”

Summary :

Rise and Fall Kubbra Sait: इस वक्त सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक शो काफी चर्चा में है जिसका नाम Rise and Fall है, कई सितारे इस शो का हिस्सा हैं। लेकिन अब एक बयान सामने आया है जिसमें मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है। 42 साल की इस एक्ट्रेस का कहना है कि वो वन नाइट स्टैंड के दौरान प्रेग्नेंट हो गईं थीं और अबॉर्शन करवाया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कुब्रा सैत की जो कि काफी चर्चा में रहती है। कु्ब्रा इसके पहले भी कई खुलासे कर…

Rise and Fall Kubbra Sait: इस वक्त सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक शो काफी चर्चा में है जिसका नाम Rise and Fall है, कई सितारे इस शो का हिस्सा हैं। लेकिन अब एक बयान सामने आया है जिसमें मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है। 42 साल की इस एक्ट्रेस का कहना है कि वो वन नाइट स्टैंड के दौरान प्रेग्नेंट हो गईं थीं और अबॉर्शन करवाया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कुब्रा सैत की जो कि काफी चर्चा में रहती है।

कु्ब्रा इसके पहले भी कई खुलासे कर चुकी हैं लेकिन अब फिर से एक बड़ा बयान दिया है। वो 42 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी भी किसी तरह से उनका कोई शादी का प्लान नहीं है। ‘सेक्रेड गेम्स’ से मशहूर हुईं Kubbra Sait ने मेडिकल गर्भपात और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर सहित अपने निजी संघर्षों को खुलकर साझा किया है। उन्होंने बताया कि अजन्मे बच्चे के पिता ने ज़िम्मेदारी के प्रति ज़रा भी परवाह नहीं दिखाई। कुब्रा ने यह भी कहा कि वह भविष्य में बच्चे पैदा नहीं करना चाहतीं।

Rise and Fall: Kubbra Sait ने खोले शो में राज़

Rise and Fall Kubbra Sait
Rise and Fall Kubbra Sait

राइज एंड फाल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं और तुलना बिग बॉस से हो रही है। राइज़ एंड फ़ॉल में अन्य प्रतिभागियों से बात करते हुए, कुब्रा ने बताया, “मुझे बच्चे नहीं चाहिए, मुझे कोई दिलचस्पी भी नहीं थी। कुब्रा ने बताया कि जब वो 30 साल की थीं तो गलती से प्रेग्नेंट हो गईं थीं। इसके बाद उन्होने अपना अबॉर्शन करवाया था।

हालांकि अब भी वो बच्चे के लिए तैयार नहीं है। उस वक्त कुब्रा किसके साथ रिलेशनशिप में थीं इसको लेकर उन्होने किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है। कुब्रा सैत ने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन वो जितने प्रोजेक्ट्स में वो नजर आईं हैं अपनी छाप छोड़ी है। सुलतान से लेकर रेडी तक में उनकी झलक दिखी है और कई वेब सीरीज में उन्होने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।

Rise and Fall: मैंने इन सब बातों के साथ…..

Rise and Fall Kubbra Sait
Rise and Fall Kubbra Sait

उन्होंने आगे कहा, “मैंने इसे अपनी किताब में लिखा है। मैं उस आदमी के साथ बैठी, उसने कहा कि मैं जो चाहूँ कर सकती हूँ। मुझे लगा कि अगर इस आदमी को परवाह नहीं है, तो मैं क्या करूँगी? मैं इसे अकेले कैसे संभाल सकती हूँ? मुझे यह भी समझना था कि क्या मैं इस बच्चे को पालने के लिए ज़िम्मेदार हूँ।”

जब एक प्रतियोगी ने उनसे पूछा कि अगर वह आदमी ज़िम्मेदारी स्वीकार कर लेता, तो क्या वह बच्चे को रख लेतीं, तो उन्होंने जवाब दिया, “तब, वह एक बिल्कुल अलग बातचीत होती। लेकिन उसके बाद, मैं अंदर ही अंदर बहुत परेशान हो गई, क्योंकि मैंने यह बात किसी से शेयर भी नहीं की। मैंने इन सब बातों के साथ खुद को बहुत शांत कर लिया।”

Ashneer Grover Reality Show: क्या है ये पूरा शो

Rise and Fall Kubbra Sait
Rise and Fall Kubbra Sait

अगर आप Ashneer Grover के रियलिटी शो राइस एंड फॉल को देखना चाहते हैं तो यह अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे फ्री में स्ट्रीम किया जाता है। इस एसईटी पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाता है। कुब्रा के अलावा आप इस शो में अर्जुन बिजलानी, नयनदीप, आरुष भोला, संगीता फोगट, किकू शारदा, आहना कुमरा, पवन सिंह जैसे कलाकारों को देख सकते हैं।

Also Read: Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand: Tanya Mittal पर कमेंट के बाद ट्रोल हुई कुनिका के सपोर्ट में बेटे अयान, कहा- शिकायत मत करो!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।