Rishab Shetty को ‘Kantara’ के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, खुशी से फूले नहीं समाए एक्टर

Summary :

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में होम्बले फिल्म्स की धूम रही है। इस प्रोडक्शन हाउस ने 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में इस प्रोडक्शन हाउस की दो फिल्मों का जलवा देखने को मिला है। ‘Kantara’ और ‘केजीएफ’ दोनों ने अपने नाम दो अवॉर्ड किए। ‘Kantara’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं फिल्म के लीड हीरो Rishab Shetty  को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। प्रोडक्शन की बाकी टीम के साथ ही Rishab Shetty काफी खुश हैं और फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर करते हुए इस फिल्म को…

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में होम्बले फिल्म्स की धूम रही है। इस प्रोडक्शन हाउस ने 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में इस प्रोडक्शन हाउस की दो फिल्मों का जलवा देखने को मिला है। ‘Kantara’ और ‘केजीएफ’ दोनों ने अपने नाम दो अवॉर्ड किए। ‘Kantara’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं फिल्म के लीड हीरो Rishab Shetty  को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। प्रोडक्शन की बाकी टीम के साथ ही Rishab Shetty काफी खुश हैं और फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर करते हुए इस फिल्म को बनाने में आई चुनौतियों को याद किया। साथ ही बताया कि इस फिल्म को बनाने का उनका अनुभव कैसा रहा है।
  • 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में होम्बले फिल्म्स की धूम रही है
  • ‘Kantara’ और ‘केजीएफ’ दोनों ने अपने नाम दो अवॉर्ड किए
  • ‘Kantara’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला
  • प्रोडक्शन की बाकी टीम के साथ ही Rishab Shetty काफी खुश हैं और फूले नहीं समा रहे है

ऋषभ शेट्टी ने कही दिल छूने वाली बात

‘Kantara’ स्टार ऋषभ शेट्टी ने कहा, ‘कांतारा मेरे जुनून से प्रेरित एक प्रोजेक्ट रहा है क्योंकि इसकी कहानी मेरे लिए व्यक्तिगत है, जो मेरे गृह क्षेत्र से आती है। नेशनल अवॉर्ड जीतना दिखाता है कि हम जेनुइन कंटेंट बनाने में विश्वास करते हैं, क्योंकि हमने सामान्य तरीकों से हटकर अलग रास्ता अपनाया है। कंतारा की सफलता और दर्शकों का समर्थन दाइवा का एक सच्चा आशीर्वाद है। इस फिल्म के जरिए हर क्षेत्र के लोग अपनी जड़ों से जुड़ सकते हैं, जो दिखाता है कि क्षेत्रीय कहानियां यूनिवर्सल होती हैं। मैं होम्बले जैसे पार्टनर्स का शुक्रगुजार हूं, जो इस अनोखी फिल्म में हमेशा मेरे साथ रहे, जो वैसे तो मेरी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ministry of I & B (@mib_india)

प्रोड्यूसर ने जाहिर की खुशी

इस जबरदस्त जीत पर प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने कहा, ‘हम अपनी फिल्मों कांतारा और केजीएफ को मिले प्यार और प्रशंसा से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन टेलेंटस और सबसे पैशनेट क्रिएटिव माइंड्स के साथ काम करने के लिए लकी रहे हैं, जैसे प्रशांत नील, ऋषभ शेट्टी, यश और रवि बसरूर। उन्होंने दोनों फिल्मों के लिए अपना बेस्ट दिया है और इतिहास रचने के लिए बहुत मेहनत की है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

होम्बले फिल्म्स का रहा जलवा

बता दें, होम्बले फिल्म्स ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में एक बड़ा इंपैक्ट छोड़ा है। जहां ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है, वहीं ‘कांतारा’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला, जबकि ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और बेस्ट कन्नड़ फिल्म का अवार्ड दिया गया है

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।