रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और क्यूट कपल में से एक हैं। फ़िल्में हो या निजी जीवन, इन दोनों की प्यार भरी केमिस्ट्री को हमेशा पसंद किया गया है। इन दिनों ये कपल यूरोप में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं और कपल्स गोल की शानदार तस्वीर पेश कर रहे है।

रितेश और जेनेलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपनी हर अपडेट को समय समय पर फैंस के साथ शेयर करते रहते है। बीते दिनों दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर रितेश ने उनके लिए एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ था।

अब जेनेलिया ने एक वीडियो फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमे रितेश देशमुख बॉलीवुड के एक एक पुराने क्लासिक नंबर को गाते हुए दिखाई दे रहे है।

वीडियो में, जेनेलिया भी दिखाई देती है और उससे पूछती है, ‘सच ?’। जेनेलिया ने अपने कैप्शन के माध्यम से यह बताया कि रितेश के इस ख़ास गाने को हर शहर में गाएंगे जहां- जहां वो विजिट करेंगे।

जेनेलिया ने अपने कैप्शन में लिखा है , ‘ रितेश ने मेरे लिए बेलग्रेड / सर्बिया में ये गाना गाय है , अब उन्हें बस इतना करना है कि वह हर उस शहर में यह गाना गाएंगे , जहां- जहां हम जायेंगे। फैंस कमैंट्स में लिख रहे है कि रितेश जेनेलिया को निराश नहीं करेंगे।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रितेश पिछली बार मल्टी-स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में दिखाई दिए थे और फिल्म मरजावां में उन्होंने एक बौने विलेन का किरदार निभाया था जबकि जेनेलिया जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने की योजना बना रही हैं।



Download Android App
Download iOS App



