महिला सजा रही थी क्रिसमस ट्री को तभी उसमें से 10 फीट लंबा सांप निकला, देखें तस्वीरें

Summary :

ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान करने वाली खबर सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। दरअसल क्रिसमस ट्री के अंदर एक महिला को 10 फुट लंबा अजगर मिला।

ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान करने वाली खबर सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। दरअसल क्रिसमस ट्री के अंदर एक महिला को 10 फुट लंबा अजगर मिला। महिला की चीखें अजगर को देखकर निकल गईं। खबरों की मानें तो लीन चैपमैन और क्वींसलैंड अपने अपाटमेंट में बीते गुरुवार की शाम पहुंचे थे। जैसे ही वह अंदर घुसे उन्हें घर से चिड़ियों के चहकने की आवाज आने लगी। 
क्रिसमस ट्री उनकी बालकनी में रखा हुआ था। जैसे ही वह बालकनी में क्रिसमस ट्री के पास गए तो वहां पर चिड़िया नहीं बल्कि एक बड़ा अजगर था। क्रिसमस ट्री पर अजगर लिपटा हुआ था। वहां क्रिसमस ट्री पर अजगर को देखकर कपल वहां से चले गए। उसके बाद क्रिसमस ट्री से वापस अजगर रात को चला गया। अजगर जब ट्री पर लिपट हुआ था तो कपल को वह छोटा लग रहा था लेकिन पेड़ से जब अजगर बाहर निकल कर गया तो उन्हें दिखाई दिया कि वह 10 फुट का था।
लीन चैपमैन ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमने अजगर को बिल्‍कुल परेशानन नहीं किया। खिड़की बंद करके उसे देखते रहे। वो दिखने में बहुत अच्छा लग रहा था। वो काफी बड़ा था, मैंने जिंदगी में कभी इतना बड़ा अजगर नहीं देखा था। वो दिखने में बहुत खूबसूरत लग रहा था। 

यूजर्स ने ट्विटर पर ऐसे प्रतिक्रिया दीं

1.

2.

3.

4.

Desk Team