बिग बॉस कंट्रोवर्शियल शो में लगता है इस बार दर्शकों को कुछ खास मजा नहीं आ रहा है इसलिए वो सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड और ड्रग्स केस की आरोपी रिया चक्रवर्ती को शो में देखना चाहते हैं. तभी तो बिग बॉस ने भी रिया को शो में लाने की इच्छा जताई है. हालांकि रिया की तरफ से भी अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दरअसल, इस बार शो की टीआरपी कम जा रही है.

जिस तरह शो की लोकप्रियता है उस मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है इसलिए मेकर्स शो में तड़का लगाने के लिए रिया को घर में लाना चाहते हैं. हालांकि दूसरी ओर ये भी तर्क है कि कैमरे के सामने आकर सुशांत केस को भी लेकर काफी सारी चीज़े क्लीयर हो जाएंगी. दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि रिया की आर्थिक स्थिति अभी ठीक नहीं हैं. इसलिए हो सकता है इस शो को माध्यम से दोनों की जरूरतें पूरी हो सकें.
बता दें, रिया पर आरोप है कि वो लिव इन के दौरान सुशांत के पैसों पर ऐश कर रही थीं. वो विदेशों में छुट्टियां मनाने जाती थीं. काफी सारा पैसा शॉपिंग पर भी खर्च करती थीं. फिर ड्रग्स केस में फंसने के बाद अब जब रिया के हाथ खाली हो चुके हैं. वहीं उन्हें अपनी इमेज सुधारने के लिए मेकओवर करना है. इसके लिए बिग बॉस से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हो सकता है कि शो में आकर वो अपने और सुशांत के रिश्ते को बारे में कोई बड़ा खुलासा कर सकती हैं. ड्रग्स केस के बारे में अपनी बात रख सकती हैं. रिया जेल में बिताए दिनों के बारे में भी बात कर सकती हैं.

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को ड्रग्स मामले में अपना फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने रिया को जमानत दे दी थी. हालांकि उनके भाई शोविक की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया था.


Download Android App
Download iOS App




