Rohit Shetty के शेट्टी टॉवर की कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश, जानें फिल्ममेकर की टोटल नेटवर्थ

Summary :

Rohit Shetty Net Worth 2026: फिल्म मेकर और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू इलाके में घर के बाहर फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया है. इस घटना से अब मुंबई के पूरे इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. जुहू मुंबई का एक हाई-प्रोफाइल इलाका है, जहां कई बड़े सेलेब्स और फिल्मी सितारे रहते हैं. इसी वजह से रोहित शेट्टी के घर पर हुई इस घटना को बेहद ही गंभीर रूप से देखा जा रहा है. Shetty Tower Price: कितनी है रोहित शेट्टी के 10 मंजिला इमारत की कीमत रोहित शेट्टी सिर्फ एक बेहतरीन…

Rohit Shetty Net Worth 2026: फिल्म मेकर और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू इलाके में घर के बाहर फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया है. इस घटना से अब मुंबई के पूरे इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. जुहू मुंबई का एक हाई-प्रोफाइल इलाका है, जहां कई बड़े सेलेब्स और फिल्मी सितारे रहते हैं. इसी वजह से रोहित शेट्टी के घर पर हुई इस घटना को बेहद ही गंभीर रूप से देखा जा रहा है.

Shetty Tower Price: कितनी है रोहित शेट्टी के 10 मंजिला इमारत की कीमत

Rohit Shetty Net Worth 2026
Rohit Shetty Net Worth 2026 (Source: Social Media)

रोहित शेट्टी सिर्फ एक बेहतरीन डायरेक्टर या फिल्म मेकर ही नहीं, बल्कि बेहद ही अमीर भी हैं. उनकी कुल संपत्ति कई मशहूर एक्टर्स से ज्यादा बताई जाती है. वो एक 10 मंजिला इमारत के मालिक हैं, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ बताई जाती है और उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं.

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने महज 17 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था और उस समय उन्हें काम करने के लिए महज 35 रुपये दिए जाते थे. बाद में उन्होंने फिल्म फूल और कांटे में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया और धीरे-धीरे मेहनत करते हुए इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और आज के समय में वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं.

Rohit Shetty Career: रोहित शेट्टी का करियर

Rohit Shetty Net Worth 2026
Rohit Shetty Net Worth 2026 (Source: Social Media)

मेहनत और सफलता के दम पर आज जो रोहित शेट्टी ने कमाया है, वो हर किसी का सपना होता है. अगर डायरेक्टर के नेटवर्थ की बात करें तो वो करीब 280 करोड़ रुपये बताई जाती है. सिंघम और सूर्यवंशी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है. इसके अलावा वो कई जगह प्रॉपर्टी में भी इंवेस्ट करते नजर आते हैं.

Rohit Shetty Car Collection: रोहित शेट्टी के पास हैं लग्जरी गाड़ियां

Rohit Shetty Net Worth 2026
Rohit Shetty Net Worth 2026 (Source: Social Media)

फिल्मों में गाड़ियां उड़ाने वाले रोहित शेट्टी पर्सनल लाइफ में गाड़ियों का खूब शौक रखते हैं. उनके पास लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज, फोर्ड मस्टैंग जीटी के अलावा कई महंगी कारें मौजूद हैं, इन कारों की कीमत भी लाखों और करोड़ों रुपये में है.

Rohit Shetty Net Worth 2026
Rohit Shetty Net Worth 2026 (Source: Social Media)

आपको बता दें कि फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टॉवर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाईं. गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पूरी घटना का जायज़ा लेने के लिए तुंरत ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

सुरक्षा के लिहाज से रोहित शेट्टी के घर के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया गया है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है. पुलिस ने गश्त भी तेज कर दी है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. वहीं रोहित शेट्टी और उनका परिवार भी पूरी तरह से सुरक्षित है.

Read More: Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, गिरावट के बाद अचानक से बढ़ा कमाई का ग्राफ

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं