Arvind Kejriwal On Gujarat: गुजरात के किसानों की आवाज उठाने पर कई महीनों से जेल में बंद राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य नेताओं को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर गुजरात की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि सत्यमेव जयते। उन्होंने कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज बने आम आदमी पार्टी के नेता राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य नेताओं को कोर्ट से जमानत मिलना सच की जीत है।
Gujarat politics: ‘‘भाजपा की जेल और दमन से आम आदमी पार्टी नहीं झुकेगी’’ – अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज दबाने के लिए भाजपा ने जुल्म और साजिश का सहारा लिया था, लेकिन यह कोर्ट में बेनकाब हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की जेल और दमन से आम आदमी पार्टी नहीं झुकेगी। यह गुजरात और किसानों के सम्मान की लड़ाई है और हम इसे जीत कर रहेंगे।
Arvind Kejriwal On Gujarat: “गुजरात किसानों की जीत! जेल और डर नहीं रोक पाए सच”- केजरीवाल
उन्होंने एक्स पर लिखा कि सत्यमेव जयते। किसानों की आवाज दबाने के लिए गुजरात में भाजपा सरकार ने जिस ज़ुल्म और साज़िश का सहारा लिया, वह आज कोर्ट में बेनकाब हो गई। गुजरात में किसानों की आवाज बने राजूभाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित सभी साथियों को जमानत मिलना सच की जीत है। भाजपा की जेल, डर और दमन से न गुजरात के किसान झुकेंगे, न आम आदमी पार्टी झुकेगी। यह लड़ाई गुजरात के किसानों और राज्य के सम्मान की है, और इसे हम जीतकर रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Budget 2026 LIVE Streaming: मोदी 3.0 का बजट पेश होना शुरू, निर्मला सीतारमण लोकसभा में पढ़ रही हैं बजट


Download Android App
Download iOS App





