प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपनी आनेवाली पुलिस ड्रामा ‘सिंघम अगेन’ के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘सिंघम अगेन’ के सेट की झलकियां पेश कीं। शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, “काम प्रगति पर है… #सिंघमअगेन”।
सिंघम 3 में होगा धमाका
इस फोटो में गाड़ियां हवा में उड़ती हुई और जलती हुई दिखाई दे रही है। रोहित शेट्टी की फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को न मिले ये तो हो ही नहीं सकता। रोहित शेट्टी ने दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक तस्वीर में रोहित खुद नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी पीठ दिखाई दे रही है, चेहरा नहीं दिख रहा है। ऐसे में इस बार ‘सिंघम अगेन’ में और भी ज्यादा धमाका होने वाला है क्योंकि अजय देवगन के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे।
दीपिका पादुकोण का पहला लुक जारी किया
इससे पहले, नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर शेट्टी ने महिला पुलिसकर्मी शक्ति शेट्टी के रूप में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का पहला लुक जारी किया था।उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी… हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी से मिलें… शक्ति शेट्टी… मेरी लेडी सिंघम… दीपिका पादुकोण से।”
सिंघम 3 के बारे में
‘सिंघम 3’ साल 2024 में रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में सिंबा यानी रणवीर सिंह और सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार कैमियो रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App






