R Madhavan ने Rocketry – The Nambi Effect का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया

Summary :

एक्टर आर माधवन ने शुक्रवार को अपने निर्देशित प्रोजेक्ट ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ से का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया। माधवन ने इंस्टाग्राम पर फैंस को रॉकेट्री सेट पर निर्देश देते हुए अपनी एक वीडियो दिखाई।   View this post on Instagram   A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ एक एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायणन के जीवन और उनके संघर्षों और उपलब्धियों पर आधारित है। यह फिल्म जुलाई 2022 में रिलीज हुई थी।आर माधवन न केवल मुख्य भूमिका निभाते हैं बल्कि फिल्म के निर्देशक और को- राइटर भी हैं। आर माधवन ने नंबी नारायणन की कहानी…

एक्टर आर माधवन ने शुक्रवार को अपने निर्देशित प्रोजेक्ट ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ से का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया। माधवन ने इंस्टाग्राम पर फैंस को रॉकेट्री सेट पर निर्देश देते हुए अपनी एक वीडियो दिखाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ एक एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायणन के जीवन और उनके संघर्षों और उपलब्धियों पर आधारित है। यह फिल्म जुलाई 2022 में रिलीज हुई थी।आर माधवन न केवल मुख्य भूमिका निभाते हैं बल्कि फिल्म के निर्देशक और को- राइटर भी हैं। आर माधवन ने नंबी नारायणन की कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए महत्वपूर्ण समय और प्रयास समर्पित किया है। फिल्म में माधवन के नंबी नारायणन के किरदार को काफी पसंद किया गया था। नंबी नारायणन के जीवन के विभिन्न चरणों में अलग-अलग कैरेक्टर प्ले करते हुए, कैरेक्टर को मूर्त रूप देने के लिए उन्होंने एक उल्लेखनीय शारीरिक परिवर्तन किया।

हाल ही में, आर माधवन को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बेस्ट फीचर फिल्म काअवॉर्ड मिला। 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माधवन को अवॉर्ड दिया, अवॉर्ड मिलने पर माधवन ने कहा, “मैं बहुत खुश और ग्राटिफ्यिंग महसूस कर रहा हूं। यह एक प्यारा पुरस्कार है। यह संतुष्टिदायक है।”

इस बीच, आने वाले महीनों में, वह विकास बहल द्वारा निर्देशित एक थ्रिलर में अजय देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। वह ‘द रेलवे मेन’ में भी नजर आएंगे जिसमें के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान भी हैं।

Desk Team