टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य की
शादी को एक साल पूरा हो चुका है। ऐसे में कपल अपनी शादी
की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए लंदन पहुंच चुका हैं। छुट्टियां मनाने के दौरान
दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस संग अपनी तस्वीरें लगातार शेयर कर
रहे हैं। फैंस को भी कपल का रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। शादी के एक साल
बाद भी दोनों के सिर से प्यार का नशा कम नहीं हुआ है इसका सबूत कपल की लेटेस्ट
फोटो में देखने को मिल रहा है।
बिग बॉस फेम राहुल
वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राहुल और
उनकी लवली वाइफ दिशा फ्लाइट में बैठ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों के
बीच का प्यार का साफ देखने को मिल रहा है। इनमें से एक फोटो में दिशा और राहुल
दोनों लिप-लॉक करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दिशा बड़े प्यार से राहुल
को किस करती दिखाई दे रही हैं।
अपनी रोमांटिक फोटोज
को शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा, ‘शादी की पहली सालगिरह मुबारक माई लव। एक साल कितनी जल्दी
गुजर गया। जीवनसाथी के रूप में आपको पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं। अगले
7 जन्मों तक सिर्फ आपको ही मांगता हूं। आपकी इनर ब्यूटी की वजह से मैं हर दिन
चमकता हूं। आई लव यू वाइफी।’ सिंगर की यह पोस्ट
इंटरनेट पर बड़ी तेजी से फैल रहा है।
राहुल और दिशा की ये
क्यूट और रोमांटिक बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है और वह इस पोस्ट पर अपनी
प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों को हैप्पी एनिवर्सरी भगवान आप दोनों को हमेशा साथ
बनाए रखें।‘ वहीं दूसरे
यूजर ने लिखा, ‘क्यूट कपल
को शादी की पहली एनिवर्सरी मुबारक।‘ इसके अलावा ज्यादातर यूजर हार्ट इमोजी बनाकर कपल पर प्यार
लुटा रहे हैं।
दिशा परमार इस समय
टीवी की फेमस शो बड़े अच्छे लगते है में प्रिया के किरदार में दिखाई दे रही हैं।
इस सीरियल में उनके साथ नकुल मेहता लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन
केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इससे पहले भी यह दोनों प्यार का दर्द है मीठा-मीठा
में साथ नजर आ चुके है।


Download Android App
Download iOS App









