थिएटर में धमाल मचाने के बाद डिजिटल प्लेटफार्म पर छा जाने को तैयार है RRR, नेटफ्लिक्स पर आज होगी रिलीज़

Summary :

बॉलीवुड फिल्मो पर भरी साउथ फिल्मो में से एक SS राजामौली की मच अवेटेड फिल्म RRR ने अपनी रिलीज़ से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसके अलावा कई रिकार्ड्स भी अपने नाम किये है।

बॉलीवुड फिल्मो पर भरी साउथ फिल्मो में से एक SS राजामौली की मच अवेटेड फिल्म RRR ने अपनी रिलीज़ से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसके अलावा कई रिकार्ड्स भी अपने नाम किये है। 
 RRR में साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR , राम चरण के साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन भी कैमियो करते नज़र आये थे। फिल्म को अपार सफलता मिली और दर्शको ने फिल्म के हर किरदार को भर भर के प्यार दिया है।  अब इस फिल्म को OTT प्लेटफार्म पर लाने की भी बात चल रही है। 
फिल्म RRR की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद इसे नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए है। जो दर्शक इस फिल्म को थिएटर में जाकर नहीं देख पाए थे उनके लिए ये मौका नेटफ्लिक्स ला रहा है इसे OTT पर रिलीज़ करके।  फिल्म को 20 मई यानी आज नेटफ्लिक्स पर दिखाया जायेगा। फिल्म के नेटफ्लिक्स आने की खबर सुनकर फिल्मकार SS राजामौली ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।  

उन्होंने कहा ‘न केवल भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी ऑडियंस का आरआरआर को इतना प्यार देते हुए देखना काफी उत्साहित करने वाला  है। हम नेटफ्लिक्स के साथ 190 से अधिक देशों में फिल्म प्रेमियों के लिए आरआरआर को लेकर उत्साहित हैं। आजकल, कंटेंट की कोई भाषा नहीं होती, अच्छा कंटेंट भाषा की बाधाओं को तोड़ रहा है और दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंच रही है- और नेटफ्लिक्स आरआरआर को ऐसा करने के लिए एक मंच देगा! ‘

नेटफ्लिक्स अपनी ऑडियंस को अट्रैक्ट करने में कभी पीछे नहीं रहता और अपनी दुनियाभर की ऑडियंस के लिए फ्रेश और एक्ससिटिंग कंटेंट लाने की हमेशा कोशिश करता है। नेटफ्लिक्स अपनी भारतीय फिल्मों के लिए ग्लोबल ऑडियंस को आकर्षित करना जारी रखे हुए है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स की ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टॉप टेन में आधी फिल्में भारत की हैं। यह 2021 में ग्लोबल टॉप 10 के लॉन्च के बाद से इंटरनेशनल लेवल पर किसी भी देश के लिए पहली बार है।

Desk Team