सलमान खान का सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस 14’ को शरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और शो में आने वाली वाइल्ड कार्ड एंट्रीज़ पर चर्चा शुरू हो गई है। शो के कंटेस्टेंट्स अभी धीरे-धीरे फॉर्म में आ रहे हैं, जहां कंटेस्टेंट में दोस्ती के साथ-साथ तीखी नोंक-झोंक भी देखने को मिल रही है.

मेकर्स, शो को एंटरटेनिंग बनाने की हर संभव कोशिश में जुटे हैं. इस बीच शो में एक और वाइल्ड कार्ट के एंट्री की खबर सामने आ रही है कि बिग बॉस घर में एक फेमस टीवी एक्टर वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं, जिनका नाम है अविनाश सचदेव। बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है।

खबर के मुताबिक, जब अविनाश से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर से साफ इनकार कर दिया,लेकिन सूत्र के मुताबिक अविनाश को बिग बॉस की तरफ से ऑफर दिया गया है। अगर आविनाश बिग बॉस में जाते हैं तो रुबानी दिलैक का रिएक्शन कैसा होगा ये देखने वाली बात होगी। क्योंकि अविनाश रुबीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं।

बता दें, रुबीना दिलैक और अविनाश सचदेव ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया है. दोनों सीरियल ‘छोटी बहू’ में लीड रोल में नजर आ चुके हैं. गौरतलब है कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पहले ही शो में मौजूद हैं. रुबीना इन दिनों शो में रिजेक्टेड कंटेस्टेंट हैं. हाल ही में रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला को उन्हें सेफ करने का मौका दिया गया था. लेकिन, उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया. जिसके बाद वह अभी भी शो में रिजेक्टेड जोन में हैं.


Download Android App
Download iOS App



