टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ भी ननद सबा इब्राहिम अपने व्लॉगस के वजह से अब पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। सबा ने अब अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जिसके चलते अब उनके लाखों फैंस है जो हमेशा ये जानना चाहते हैं कि सबा की ज़िन्दगी में क्या चल रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने चाहने वालों को एक बेहद पर्सनल जानकारी दी थी।

कुछ समय पहले सबा ने रिवील किया था कि उनका मिसकैरेज हुआ है। अब इस दर्द से वो उबरने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच अब खबर आई है कि सबा अपने पति सनी के साथ हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं। सबा ने कुछ दिन पहले ही अपना बच्चा खोया है। ऐसे में अब वो धीरे-धीरे इस बुरे दौर से निकलने की कोशिश कर रही हैं।
.jpg)
मन बहलाने के लिए वो अपने ससुराल भी लौट आईं। वहीं, अब लेटेस्ट व्लॉग में सबा ने कहा कि, शादी के 6 महीने बाद वो अब पति के साथ हनीमून जाने का सोच रही हैं। आपको बता दें, सबा इब्राहिम ने 6 नवंबर 2022 को सनी से निकाह किया था। हालांकि, शादी के बाद वो हनीमून पर नहीं गई।

लेकिन अब फाइनली वो हनीमून की प्लानिंग कर रही हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में सबा और उनके पति सनी ने लोगों से इंडिया में मौजूद कुछ घूमने की जगह के बारे में पूछा। सबा का कहना है कि वे दोनों विदेश नहीं जाना चाहते, इसलिए इंडिया में ही कहीं घूमने की सोच रहे हैं। उनका मन था कि वो जयपुर जाए, लेकिन गर्मी की वजह से वो वहां नहीं जा पा रही हैं।

सनी बताते हैं कि वह लद्दाख, जम्मू-कश्मीर या मनाली भी जाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन सबा को डर लगता है। हालांकि, वो जल्द ही कहीं घूमने जाएंगे। सबा ने व्लॉग में ये भी बताया कि मिसकैरेज के बाद से वो किसी से मिलना नहीं चाह रही थीं, लेकिन अब उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। अब वो पास्ट को भूलकर आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा अब वो मेंटली भी अच्छा फील कर रही हैं, बस फिजिकली उन्हें थोड़ी कमजोरी है।


Download Android App
Download iOS App



