पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे बाप बेटी की जोड़ी, सैफ अली खान संग सारा !

Summary :

जी हाँ सैफ अली खान जो हकीकत में सारा अली खान के पिता है , लव आज कल 2 फिल्म में सारा के पिता का किरदार भी निभाते नजर आएंगे।

जिस दिन से सारा अली खान ने नेशनल टीवी पर ये कबूल किया है की उन्हें बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन पर क्रश है, फैंस इस जोड़ी को बड़े परदे पर एक साथ रोमांस करते देखने के लिए बेताब है और ख्वाहिश जल्द पूरी भी होने जा रही है।

लव आज कल 2 में सैफ अली खान

जी हाँ बीते दिनों खबर आयी थी की मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज़ अली सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को लेकर ‘लव आज कल’ का सीक्वल बनाने जा रहे है। आपको बता दें साल 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म लव आजकल में मुख्य अभिनेता सैफ अली खान थे।

लव आज कल 2 में सैफ अली खान

साथ में ये खबर भी आयी थी की फिल्म लव आज कल – 2 में सैफ अली खान भी एक कैमियो प्ले करने वाले है पर अब खबर आ रही है की सैफ अली खान इस फिल्म में छोटा नहीं बल्कि लीड किरदार करेंगे जो पूरी फिल्म में नजर आएगा।

लव आज कल 2 में सैफ अली खान

जी हाँ सैफ अली खान जो हकीकत में सारा अली खान के पिता है , इस फिल्म में सारा के पिता का किरदार भी निभाते नजर आएंगे। ये बात सारा और सैफ के फैंस के लिए डबल खुशखबरी से कम नहीं है।

लव आज कल 2 में सैफ अली खान

फिल्म के निर्देशक इम्तियाज़ अली ने मीडिया के सामने बताया की सैफ इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे और ऐसा पहली बार हो रहा है जब सैफ और सारा किसी फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

लव आज कल 2 में सैफ अली खान

सूत्रों के मुताबिक़ इस फिल्म का प्लाट भी पिछली फिल्म जैसा ही जैसा ही है और जिस तरह पहली फिल्म में सैफ के पिता का किरदार ऋषि कपूर निभाते नजर आये थे, इस फिल्म में सैफ सारा के पिता के किरदार में नजर आएंगे।

लव आज कल 2 में सैफ अली खान

अब देखना दिलचस्प होगा की सपने रियल डैड के सामने सारा अपने क्रश कार्तिक के साथ रोमांस कैसे कर पाती है। फिल्म टीम ने अभी सैफ अली खान और सारा अली खान से डेट्स के ऊपर बात की है और बताय जा रहा है की इस फिल्म की शुरुआत इस साल के मध्य से हो जाएगी।

प्रतीक बब्बर की ग्रैंड शादी की तस्वीरें आयी सामने, लग रहे है परफेक्ट कपल !

Desk Team