सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान तो बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं और अपनी परफॉर्मेंसेस से सबका दिल भी जीत रही हैं। अब सैफ के बड़े बेटे इब्राहम अली खान को भी फैंस बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। हाल ही में सैफ ने बताया कि इब्राहिम जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में काम करते नजर आएंगे। लेकिन फिलहाल बतौर एक्टर नहीं।

सैफ अली खान ने हाल ही में एक खुलासा किया है कि उनके सबसे बड़े बेटे इब्राहिम अली खान आने वाले दिनों में करण जौहर की फिल्म में उनको असिस्ट करेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इब्राहिम, करण जौहर को उनकी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्ट कर रहे हैं। वह फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने वाले हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इब्राहिम अपने काम के बारे में उनसे डिस्कस भी करते रहते हैं।

वैसे बता दें कि कई एक्टर्स बतौर एक्टर अपना करियर शुरू करने से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर बन चुके हैं। वे कैमरा के पीछे रहकर सारी चीजें सीखते हैं। वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स भी पहले असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बारे में बता दें कि इस फिल्म के जरिए करण जौहर 5 साल बाद बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। करण ने लास्ट ऐ दिल है मुश्किल डायरेक्ट की थी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी लीड रोल में हैं।

इब्राहिम अली खान अमृता सिंह के साथ अपनी पहली शादी से सैफ अली खान के बेटे हैं। एक्स कपल की एक बेटी सारा अली खान भी हैं। सैफ ने अमृता से तलाक लेने के बाद करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली थी। सैफ अली खान को करीना कपूर खान से दो बेटे हैं तैमूर और जेह। सैफ एक इंटरव्यू में अपने सभी बच्चों के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात की।


Download Android App
Download iOS App



