सैफ अली खान की वेब सीरीज का बदला नाम, ‘तांडव’ के नाम से होगी रिलीज

Summary :

अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित वेब सीरीज ‘दिल्ली’ का नाम बदलकर ‘तांडव’ कर दिया गया है। इस वेब सीरीज में सैफ अली खान मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लगातार अलग-अलग तरह की फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं और उनका खूब मनोरंजन कर रहे हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि 90 के दशक के सभी सितारों में सैफ अली खान अपने हर प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों को हैरान कर रहे हैं तो शायद गलत नहीं होगा। सैफ अली खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सैफ अली जल्द एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। 
 सैफ अली खान की अपकमिंग वेब सीरीज ‘तांडव’ दिसम्बर महीने के अंत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका निर्माण अली अब्बास जफर ने किया है। इस सीरीज का नाम पहले ‘दिल्ली’ था, जिसका नाम बदलकर  ‘तांडव’ कर दिया गया है। 
सैफ अली खान इस सीरीज में मेन लीड में होंगे। 9-एपिसोड की इस सीरीज का टाइटल पहले ‘दिल्ली’ था, जिसे बदलकर अब ‘तांडव’ रखा गया है। इस सीरीज में सैफ प्रधानमंत्री के बेटे का किरदार निभाएंगे जो ग्रे किरदार में दिखेंगे। प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने के लिए सैफ का किरदार किस हद तक जाएगा, इस सीरीज की कहानी उसी पर आधारित होगी। सीरीज में सैफ अली खान के अलावा, डिंपल कपाडिया, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 
अली अब्बास जफर ने इस वेब सीरीज का नाम क्यों बदला है, यह अभी तक साफ नहीं है। सैफ मियां की ‘तांडव’ एक पॉलिटिकल वेब सीरीज है, ऐसे में हो सकता है कि निर्माता किसी तरह के विवाद में न पड़ना चाहते हों और उन्होंने इसका नाम बदलकर ‘तांडव’ कर दिया हो। 

Desk Team