सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने 6 पैक एब्स दिखाए, शर्टलेस तस्वीर की शेयर

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेट इब्राहिम अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय होते हैं। हालांकि फिल्मों में अभी तक उनकी एंट्री नहीं हुई है लेकिन किसी सुपरस्टार

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेट इब्राहिम अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय होते हैं। हालांकि फिल्मों में अभी तक उनकी एंट्री नहीं हुई है लेकिन किसी सुपरस्टार से कम उनकी भी लोगों के बीच दीवानगी नहीं है। सारा अली खान के साथ अकसर इब्राहिम मस्ती और आउटिंग करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वह सारा के साथ साझा करते हैं। 
इसी बीच  इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया पर शर्टलेस तस्वीर साझा की है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नयी मोनोक्रोमतस्वीर इब्राहिम ने पोस्ट की है और उसमें वह अपनी मसल्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ इब्राहिम ने कैप्शन में लिखा, प्रक्रिया पर भरोसा रखें। इब्राहिम की यह बॉडी देखकर साफ प्रतीत होता है उन्होंने बहुत मेहनत की है। 

View this post on Instagram

trust the process

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on

जिम में इस फिट बॉडी को पाने के लिए उन्होंने कितना पसीना बहाया है इस मसक्युलर बॉडी से अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि अपनी फिटनेस को लेकर इब्राहिम और सारा दोनों ही बहुत सजग हैं। कई बार एक साथ योगा या वर्कआउट करते दोनों को देखा गया है। 

View this post on Instagram

Sunday Yoga

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on

बीते दिनों साइक्ल‍िंग का मजा लेते हुए इब्राहिम और दोस्तों के साथ सारा ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इस दौरान वह इब्राहिम के कंधे पर बैठी हुई दिखाई दे रहीं थी। इस तस्वीर में दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही थी। वैसे एक-दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त भी इब्राहिम और सारा हैं। 

पिता सैफ, मां अमृता और बहन सारा के फिल्मी कैरियर के बारे में हमें पता ही है लेकिन अब दर्शकों को इब्राहिम का बॉलीवुड में बेस्रबी से इंतजार हो रहा है। अभी तक फिल्मों में आने पर कोई भी खबर सामने नहीं आई है। लेकिन इस तस्वीर पर फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है अब वह बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रहे हैं। 

Desk Team