घरवालों को बिना बताये सैफ ने अमृता सिंह से गुपचुप की थी शादी, इस वजह से तंग आकर लेना पड़ा तलाक

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को बॉलीवुड में 27 साल का लम्बा समय हो चुका है। इस लम्बे करियर में सैफ ने कई उतार चढ़ाव देखे है। साल 1993 में फिल्म ‘परंपरा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सैफ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहे है।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को बॉलीवुड में 27 साल का लम्बा समय हो चुका है। इस लम्बे करियर में सैफ ने कई उतार चढ़ाव देखे है। साल 1993 में फिल्म  ‘परंपरा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सैफ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहे है। 
सैफ अली खान ने अपने बॉलीवुड करियर के शुरू होने से पहले ही साल 1991 में खुद से 10 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी। सैफ ने अपने परिवार को बिना बताये अमृता सिंह से गुपचुप शादी की थी। इस शादी के खुलासे ने पूरे पटौदी खानदान को चौंका दिया था। 
सैफ की शादी से उनके माता पिता बेहद नाराज थे पर सैफ ने अमृता का साथ नहीं छोड़ा। सैफ – अमृता के दो बच्चे भी है सारा अली खान और इब्राहिम। निजी जीवन में सैफ और अमृता के रिश्ते बिगड़ने के बाद इस कपल ने साल 2004 में तलाक ले लिया। 
अमृता – सैफ के तलाक को लेकर कई सुर्खियां बनी और बताया गया की इटालियन मॉडल  रोजा से अफेयर के चलते ये तलाक हुआ है पर सच्चाई कुछ और ही थी। सैफ ने खुद इंटरव्यू में कई बार खुलासा किया कि जब उन्होंने अमृता से शादी की थी तब वो टॉप की एक्ट्रेस और सैफ स्ट्रगल कर रहे थे। 
शादी के बाद अमृता ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया वहीं सैफ की फ़िल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती जा रही थी। बॉलीवुड में सैफ को काम मिलने में मुश्किल हो रही थी और उनकी नाकामयाबी से अमृता काफी परेशान रहने लगी। घर में बढ़ती मुश्किलों के कारण सैफ और अमृता के बीच कलह और लड़ाई-झगड़े बढ़ गए। 
सैफ ने ये भी बताया है कि अमृता उन्हें एक नाकामयाब पति होने का ताना मारा करती थी और उनके लिए निकम्मा – नकारा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया करती थी। साथ ही अमृता सैफ के परिवार को भी बुरा-भला कहती थी। इन सब चीजों से सैफ बेहद परेशान हो गए और अमृता से अलग रहने लगे। इस दौरान अमृता ने सैफ को उनके दोनों बच्चों से भी मिलने नहीं दिया। 
कई साल अलग रहने के बाद आखिरकार सैफ ने अमृता को तलाक दे दिया । इस तलाक के करीब 8 साल बाद साल 2012 अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी कर ली। इस शादी से दोनों का बेहद क्यूट बेटा तैमूर है। सैफ अपने पहली शादी के दोनों बच्चों सारा और इब्राहिम से भी बेहद प्यार करते है और अक्सर उनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

नये साल पर रहेगी इन बहुप्रतीक्षित फिल्मों पर रहेगी सबकी नजर, रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है बॉलीवुड

  

Ujjwal Jain