साइना नेहवाल और आयुष्मान खुराना ने जम कर की मस्ती !

Summary :

NULL

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहली बार टीवी के शो ‘आंटी बोली लगाओ, बोली’ में साथ नजर आए. यह शो कलर्स चैनल पर हाल ही में शुरू हुआ है और इस शो को अर्चना पूरन सिंह होस्ट कर रही हैं.

 

यह शो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का है. आयुष्मान और साइना दोनों ने ही अपने ट्विटर पर इस शो से जुड़ी जानकारी शेयर की है। दोनों ने कहा कि उन्हें शो पर काफी मजा आया।

 

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्होंने अनूठे गेम शो ‘आंटी बोली, लगाओ बोली’ की शूटिंग के दौरान जमकर मस्ती की. इस गेम शो की मेजबान अर्चना पूरण सिंह हैं। आयुष्मान ने अपने एक ट्वीट में कहा, ”आंटी बोली, लगाओ बोली’ में साइना और अर्चना मैम के साथ। राज कुंद्रा पाजी और शिल्पा शेट्टीजी का शुक्रिया। इसमें बहुत मजा आया।”

 

साइना ने अपने ट्वीट में लिखा, ”सेट पर बहुत मजा आया. आपका बेहद शुक्रिया।”

 

टेलीविजन चैनल ‘कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले इस शो में दो विभिन्न जगत के सितारों ने जमकर मस्ती की। इस शो में कम से कम अनूठी बोली पर एक बड़ी कार जीतने का मौका मिल सकता है।

Desk Team