राष्ट्रपति, पीएम और कृतज्ञ राष्ट्र ने बापू को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री को किया नम्न

Summary :

NULL

नई दिल्लीः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ‘बापू’ को नमन किया। पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने राजघाट पर होने वाली प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बापू की समाधि राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बापू को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश

 

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा ‘ बापू को शत-शत नमन, उनके महान विचारों को करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है’। पीएम मोदी ने इसके साथ ही एक वीडियो भी जारी किया. इस वीडियो में राष्ट्रपिता बापू के विभिन्न चित्रों पर पीएम मोदी की आवाज दी गई है। प्रधानमंत्री जिसमें कह रहे हैं ”2 अक्टूबर को पोरबंदर की धरती पर एक युग का जन्म हुआ था। वे किसी देश की सीमाओं में समाहित होने वाले व्यक्तित्व नहीं थे। वे एक विश्व मानव थे. महात्मा गांधी आज भी दुनिया के लिए उतने ही प्रासंगिक है जितने वह अपने जीवनकाल में थे।”

 

वीडियो संदेश में आगे पीएम मोदी कहते हैं”महात्मा गांधी ने जो विचार दिए अपने जीवन की कसौटी पर कसकर दिए। महात्मा गांधी प्रकृति के साथ संवाद करना सिखाते थे। प्रकृति के साथ संघर्ष करना उनको मंजूर नहीं था। मानव जीवन को आतंकवाद से मुक्त करना है तो भी महात्मा गांधी के मार्ग से ही मुक्त किया जा सकता है।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बापू को श्रद्धांजलि

 

पीएम मोदी के अलावा देश के कई बड़े नेताओं ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर बापू को नमन किया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को याद किया।

 

गांधी जयंती के इस मौके पर स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा। इस कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिन है। पीएम मोदी ने शास्त्री जी को भी नमन किया।

Desk Team