दर्शको को लम्बे समय से साइना नेहवाल की बायॉपिक ‘साइना’ का इंतज़ार था। कुछ ही दिन पहले इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया। अब वही विमेंस डे के इस ख़ास मौके पर मेकर्स ने अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है।

आपको बता दे फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नज़र आएँगी। वो इस फिल्म में इंडिया की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार अदा कर रही है। इस ट्रेलर में उनकी ज़बरदस्त एक्टिंग देखने को मिली। फिल्म की कहानी की ही तरह डायलॉग्स भी काफी इंस्पायरिंग है। इस ट्रेलर में आपको साइना नेहवाल के बचपन से लेकर उनकी सफलता की ऊंचाई तक पहुंचने का सफर देखने को मिलेगा।
ट्रेलर की शुरुआत साइना की मां के किरदार में नजर आ रहीं मेघना मलिक से होती है। वो नन्ही साइना को बैडमिंटन स्टार बनने के सपने दिखाते हुए डायलॉग बोलती नजर आती हैं। इसके बाद शुरू होता है साइना का बैडमिंटन स्टार बनने का सफर और संघर्ष। परिणीति चोपड़ा कई सीन में साइना के किरदार में एकदम भोली भाली- सी नजर आ रही हैं। इस ट्रेलर में उनका वो दौर भी दिखाया गया है जब उनके करियर का सूर्यास्त भी दिखाई देने लगा था। ट्रेलर में उनके जूनून से लेकर इमोशंस तक सब उभरकर बाहर आ रहे है।
.jpg)
ये ट्रेलर अब फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लोग कमैंट्स में इस ट्रेलर की और परिणीति चोपड़ा की तारीफे करते नहीं थक रहे। वैसे आपको बता दे, ये परिणीति के फ़िल्म करियर की पहली स्पोर्ट्स बायोपिक फ़िल्म है। ‘साइना’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिस्पांस को देखते हुए यही लगता है की ये एकबड़ी ब्लॉक बस्टर हिट साबित होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



