केंद्र की महत्वकांशी सेंट्रल विस्टा परियोजना के कारण हरित क्षेत्र में कमी आने की बात को नकारते हुए सरकार ने सोमवार को कहा कि इसके विपरीत 5.4 एकड़ क्षेत्रफल में हरित क्षेत्र को बढ़ाया गया है। राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि परियोजना प्रस्तावक केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अनुसार सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के कारण हरित क्षेत्र में कोई कमी नहीं आयी है। इसके विपरीत सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सावर्जनिक उपयोग के लिए कुल मिलाकर 5.4 एकड़ क्षेत्रफल में हरित क्षेत्र की वृद्धि की गयी है।

सेंट्रल विस्टा परियोजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसके तहत त्रिकोण के आकार वाले नए संसद भवन के अलावा अन्य भवनों का निर्माण किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला राखी। इसका निर्माण कार्य 2022 तक पूरा होने की संभावना है, जिसमें 971 करोड़ रुपये का खर्चा आ सकता है।


Download Android App
Download iOS App



