फिल्म Saiyaara के दिवाने हुए Varun Dhawan से लेकर Ranveer Singh, बोलें- हर एक Scene

Summary :

मोहित सूरी (Mohit Suri) द्वारा निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जादू चला रही है। इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं फिल्म क्रिटिक्स से भी इसे सराहना मिल रही है। फिल्म में अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है और दोनों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को इम्प्रेस किया है। अब इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने ‘सैयारा’ की जमकर तारीफ की है। वरुण…

saiyaara varun dhawan

मोहित सूरी (Mohit Suri) द्वारा निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जादू चला रही है। इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं फिल्म क्रिटिक्स से भी इसे सराहना मिल रही है। फिल्म में अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है और दोनों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को इम्प्रेस किया है। अब इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने ‘सैयारा’ की जमकर तारीफ की है।

वरुण धवन हुए भावुक

फिल्म देखने के बाद वरुण धवन (Varun Dhawan) ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा की। उन्होंने लिखा, “बहुत कम फिल्में होती हैं जो आपके दिल और दिमाग पर इस कदर छा जाती हैं। ‘सैयारा’ (Saiyaara) देखने के बाद मेरे दिल में एक गहरी छाप छोड़ गई है। मोहित सूरी, आपने फिर से साबित कर दिया कि आप एक शानदार निर्देशक हैं। अहान पांडे – तुमने स्क्रीन पर सच्चाई और मासूमियत के साथ कमाल कर दिया। अनीत पड्डा – तुम्हारी सादगी और मासूम मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीत लिया।”

varun dhawan

रणवीर सिंह ने दी शुभकामनाएं

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ‘सैयारा’ (Saiyaara) एक “दिल को छू लेने वाली फिल्म” है। उन्होंने लिखा, “मोहित सूरी को इस खूबसूरत फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं। YRF के मेरे दोस्तों अक्षय, सुमन और शानू को भी बहुत-बहुत बधाई। अहान और अनीत – तुम दोनों इस फिल्म में बेहद खास नजर आए। यह एक शानदार शुरुआत है, ईश्वर तुम्हें आशीर्वाद दे।”

ranveer singh

अनिल कपूर ने मोहित सूरी की तारीफ

इसके साथ ही एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor), जो खुद मोहित सूरी के साथ ‘मलंग’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, उन्होंने फिल्म देखकर बेहद खुशी जताई। उन्होंने लिखा, “क्या फिल्म बनाई है मोहित! हर फ्रेम में इतनी भावनाएं, इतना दिल… यह सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि एक अनुभव है। आपके निर्देशन में हमेशा एक गहराई और इमोशनल टच रहता है जो इस फिल्म में भी बखूबी नजर आया।”

anil kapoor

मानुषी छिल्लर भी हुईं इम्प्रेस

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने भी फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “मोहित सूरी सर, आपने फिर एक बार दिल छू लेने वाला जादू रचा है। अहान पांडे को पहली बार बड़े पर्दे पर देखना बेहद खास अनुभव रहा, वो वाकई में एक स्टार हैं। अनीत पड्डा को भी ढेर सारी बधाई और प्यार – आपने दिल से काम किया और वो स्क्रीन पर दिखा।”

saiyaara manushi chhillar

यशराज फिल्म्स की ग्रैंड लॉन्चिंग

फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) को यशराज फिल्म्स द्वारा लॉन्च किया गया है, जो कि अपने ग्रैंड प्रोडक्शन और न्यू टैलेंट्स को मंच देने के लिए जाना जाता है। कई सितारों ने यशराज के इस नए प्रोजेक्ट को एक बेहतरीन लॉन्च बताते हुए अक्षय विधानी, सुमना घोष और टीम को बधाई दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

दिलों ने किया राज

‘सैयारा’ (Saiyaara) न सिर्फ एक लव स्टोरी है बल्कि यह इमोशंस की एक जर्नी है, जो दर्शकों को एक अलग ही एक्सपीरियंस देती है। फिल्म के डायलॉग, म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और निर्देशन की हर ओर सराहना हो रही है। अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की ये पहली फिल्म है, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस से यह बिल्कुल नहीं लगा कि वे नए कलाकार हैं। अब देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म लंबी रेस में कहां तक जाती है। फिलहाल तो बॉलीवुड से मिले इस प्यार ने साफ कर दिया है कि ‘सैयारा’ इंडस्ट्री में एक यादगार फिल्म के रूप में अपनी जगह बना चुकी है।

ये भी पढ़ें:  इस दिन आउट होगा War 2 के ट्रेलर, Yash Raj Films ने किया अनाउंस

Yashika Jandwani