नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का पूरा ध्यान इन दिनों बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स रैकेट पर है। अब तक कई बॉलीवुड सितारों का नाम सामने आ चूका है जिनका ड्रग्स से कनेक्शन है। किसी की चैट्स वायरल हो रही है, तो किसी का नाम ड्रग पेडलर्स के जरिए सामने आ रहा है।
इसी बीच बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी चर्चा में आया। लेकिन अब सलमान खान की लीगल टीम ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि KWAN टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में सलमान खान की भी कोई हिस्सेदारी है।
दरअसल, टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी एनसीबी के रडार पर है, क्योंकि इस एजेंसी के कुछ वर्कर्स ने अपने क्लाइंट्स के साथ ड्रग्स को लेकर बातचीत की थी। एजेंसी का नाम मीडिया में आने के बाद खबरें आने लगी थीं कि इसका सलमान खान के साथ भी कनेक्शन है, लेकिन सलमान की लीगल टीम की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है की ऐसा कुछ नहीं है ये बस बेबुनियाद बाते है।
सलमान खान की लीगल टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘मीडिया के कुछ वर्ग गलत तरीके से रिपोर्ट कर रहे हैं कि हमारे क्लाइंट सलमान खान के KWAN टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में शेयर हैं। यह स्पष्ट किया जा रहा है कि सलमान खान की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से KWAN और इसके ग्रुप में कोई भी हिस्सेदारी नहीं है। यह अनुरोध किया जाता है कि मीडिया हमारे क्लाइंट के बारे में झूठी खबरें प्रकाशित करने से बचें।’


Download Android App
Download iOS App





