फिल्म इंडस्ट्री की ‘पंगा क्वीन’कंगना रनौत अपने बेबाकी वाले अंदाज के लिए मशहूर हैं। सोशल मीडिया हो या फिर कोई भी इंटरव्यू अपनी राय बेबाकी से कंगना रखती हुई नजर आती हैं। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर मुखर होकर कंगना रनौत बयान बाजी कर रही हैं। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद से कंगना रनौत लगातार फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों पर हमला कर रही हैं।

बॉलीवुड में नेपोटिज्म और ड्रग्स से शुरु हाेकर अब कई अन्य मुद्दों पर कंगना की यह लड़ाई चली गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर कंगना रनौत की सामने आई हैं। कंगना की यह तस्वीर उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से यह तस्वीर कंगना की वायरल हो गई है।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक खूबसूरत तस्वीर कंगना ने अपनी पोस्ट की है। यह तस्वीर उनके होम टाउन मनाली की है। इन दिनों कंगना अपने परिवार के संग मनाली में रह रही हैं। इस तस्वीर में वह जॉगिंग करती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के ट्रैक सूट पहनने हुए कंगना रनौत जॉगिंग पर गईं थीं।
इस तस्वीर को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि वर्कआउट पर पूरा ध्यान कंगना मनाली में भी दे रही हैं। हालांकि तस्वीर में एक और लड़की है जो कंगना के साथ जॉगिंग करती दिख रही हैं। उस लड़की ने भी ऑल ब्लैक ड्रेस ही इस दौरान पहनी हुई है। कंगना ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, वैल्यू योर हेल्थ।
इन दिनों कंगना रनौत अपने परिवार के संग होम टाउन मनाली में क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही हैं। इस दौरान पर्सनल जिंदगी को भी कंगना बहुत एंजॉय कर रही हैं। कंगना ने इस तस्वीर से पहले भी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें बहन रंगोली चंदेल के बेटे पृथ्वीराज के साथ मस्ती करती कंगना दिखाई दीं। हालांकि अपनी मौसी कंगना के साथ पृथ्वीराज भी काफी खुश नजर आए।

कंगना बहन रंगोली के बेटे पृथ्वीराज काे बहुत प्यार करती हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर पृथ्वीराज के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस तस्वीर को कंगना ने अपने ट्विटर पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, एक छोटा सा लड़का है जिसने मेरी सूरत चुरा ली, मेरी हंसी, मेरे बलों के कर्ल्ज़, मेरा दिल सब चुरा लिया इस लड़के को कोई कुछ क्यूं नहीं कहता।
एक छोटा सा लड़का है जिसने मेरी सूरत चुरा ली, मेरी हंसी, मेरे बलों के कर्ल्ज़, मेरा दिल सब चुरा लिया इस लड़के को कोई कुछ क्यूँ नहीं कहता ❤️ pic.twitter.com/RPTwuQ7Kth
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 22, 2020


Download Android App
Download iOS App



