Salim Khan को हुई ये गंभीर बिमारी, जानें कैसी है अब उनकी हालत?

Summary :

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उनकी एक छोटी सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई है. लेकिन लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है, यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है. DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है. इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है. इसे सेरेब्रल…

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उनकी एक छोटी सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई है. लेकिन लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है, यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है.

DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है. इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है. इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है. हालांकि ये एंजियोग्राफी सक्सेसफुल रही है, लेकिन अभी भी कुछ समय तक डॉक्टर्स ने सलीम खान को अपनी निगरानी में रखने का फैसला किया है.

Salim Khan Surgery: सलीम खान कब तक होंगे डिस्चार्ज

Salim Khan Health Update
Salim Khan Health Update (Source: Social Media)

डॉक्टर पार्कर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा. उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा, हालांकि उनकी हालत स्थिर है और वो रिकवरी कर रहे हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज या कल तक वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है, लेकिन डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट (सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट) हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं. ऐसे में सलीम खान से मिलने के लिए कई परिवार के सदस्य और सेलेब्स अस्पताल पहुंचे है. सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को सलमान खान शूटिंग छोड़कर सबसे पहले अस्पताल पहुंचे, वहीं, संजय दत्त और जावेद अख्तर को भी अस्पताल जाते देखा गया. इसके बाद मंगलवार को अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. वहीं, बुधवार सुबह उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया था.

Khan Family Update: कैसे शुरू हुआ सलीम खान का करियर

Salim Khan Health Update
Salim Khan Health Update (Source: Social Media)

अगर करियर की बात करें तो सलीम खान ने 1960 के दशक में करियर शुरू किया था, आज वो 90 साल के हैं. उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं. सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी, लेकिन वो एक्टिंग में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. इसलिए उन्होंने लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद राइटिंग में अपना हाथ आजमाया और फिर उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए.

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे. इसके बाद से‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई. सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से अभी भी मशहूर है. क्योंकि दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता. उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया.

Salim Khan Health Update: सलीम खान की पर्सनल लाइफ

Salim Khan Health Update
Salim Khan Health Update (Source: Social Media)

अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं. उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई. इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए. बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की. कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया.

Read More: Siddhant Chaturvedi जल्द युवराज सिंह की बॉयोपिक में करेंगे काम? जानें एक्टर के मन की बात

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।