Salman Khan हुए नाराज़: लीलावती अस्पताल से Salim Khan की 1 हेल्थ अपडेट शेयर करने पर परिवार ने जताई गहरी आपत्ति

Summary :

Salman Angry on Lilavati Hospital Doctors: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट लेखक और स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को कुछ दिन पहले अचानक से तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मामूली ब्रेन हैमरेज (ब्रेन में हल्का ब्लीडिंग) के बाद अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था, जहां उनकी हालत को लगातार देखा जा रहा है। सलमान खान, उनकी माँ सलमा खान और पूरा खान परिवार अस्पताल पर पहुंचा रहा है। सलमान ने अपने पिता का ख्याल रखने के लिए अपने अन्य प्रोजेक्ट्स भी कुछ समय के लिए रोक दिए…

Salman Angry on Lilavati Hospital Doctors: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट लेखक और स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को कुछ दिन पहले अचानक से तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मामूली ब्रेन हैमरेज (ब्रेन में हल्का ब्लीडिंग) के बाद अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था, जहां उनकी हालत को लगातार देखा जा रहा है।

सलमान खान, उनकी माँ सलमा खान और पूरा खान परिवार अस्पताल पर पहुंचा रहा है। सलमान ने अपने पिता का ख्याल रखने के लिए अपने अन्य प्रोजेक्ट्स भी कुछ समय के लिए रोक दिए हैं।

Salman Angry on Lilavati Hospital Doctors: परिवार की सबसे बड़ी मांग: गोपनीयता

Salman Angry on Lilavati Hospital Doctors
Salman Angry on Lilavati Hospital Doctors ( Source: Social Media)

जैसे ही अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया के सामने सलीम खान की सेहत के बारे में कुछ जानकारी शेयर की, खान परिवार खासकर सलमान खान इस बात से बेहद दुखीऔर नाराज़ हुए। सलमान और उनके परिवार का कहना है कि किसी व्यक्ति की सेहत एक बेहद निजी मामला है और इसकी जानकारी जब तक परिवार अपनी तरफ से शेयर न करे, तब तक इसे पब्लिक नहीं किया जाना चाहिए।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ तौर पर कहा कि अब आगे से कोई भी स्वास्थ्य अपडेट मीडिया या जनता के लिए जारी न किया जाए। परिवार चाहता है कि सलीम खान की सेहत से जुड़ी सभी बातें सिर्फ़ उनके अपने निर्णय पर ही सामने आएँ।

Salman Privacy Dispute: अस्पताल की स्थिति और डॉक्टर का बयान

Privacy Dispute
Privacy Dispute ( Source : Social Media)

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर कुछ समय पहले स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा था कि सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और जो कदम उठाए गए हैं वह सामान्य प्रोसेस रही हैं। हालांकि डॉक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आगे नहीं बताएंगे क्योंकि यह गोपनीय जानकारी है। इसके बाद अस्पताल ने पारिवारिक अनुरोध को मानते हुए यह घोषणा की कि अब से कोई भी स्वास्थ्य जानकारी जारी नहीं की जाएगी।

Salim Khan Health Update: खान परिवार का रुख़

What Doctors Revealed Shocked Everyone
Salim Khan Health Update ( Source : Social Media)

सलमान और परिवार चाहते हैं कि सलीम खान की बीमारी की खबरें और अपडेट सिर्फ़ सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों या बिना कन्फर्मेशन वाली खबरों से प्रभावित न हों। उन्होंने कहा है कि लोगों की दिलचस्पी समझ में आती है, लेकिन मेडिकल मामलों में प्राइवेसी सबसे ऊपर होनी चाहिए.

सलमान ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना परिवार की अनुमति किसी भी तरह का बयान बाहर नहीं देना चाहिए। यही वजह है कि अब स्वास्थ्य अपडेट केवल परिवार की तरफ से ही आएँगे।

Big Update From Lilavati Hospital: फैंस और बॉलीवुड की प्रतिक्रिया

Big Update From Lilavati Hospital
Big Update From Lilavati Hospital ( Source : Social Media

जब से यह खबर सामने आई है कि सलीम खान अस्पताल में हैं, तमाम बॉलीवुड कलाकार और उनके फैंस दुआओं और शुभकामनाओं के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे हैं। कई दिग्गज कलाकारों ने भी अस्पताल जाकर सलीम खान से मुलाकात की है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Read More: The Kerala Story 2: Goes Beyond पर संकट! रिलीज से पहले हाई कोर्ट पहुंचा मामला, नोटिस जारी…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।