टीवी जगत का बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार बिग बॉस का यह कॉन्सेप्ट पड़ोसियों को लेकर है। हाल ही में ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे सलमान खान की पिछली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल न दिखा पाई, लेकिन इससे उनकी पॉप्युलरिटी में कोई कमी नहीं आई।
इतना ही नहीं वह अभी भी सबसे ज्यादा पेेमेंट लेने वाले अभिनेता हैं एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान बिग बॉस के 11वें सीजन के हर एपिसोड के लिए 11 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। वह सप्ताह में दो एपिसोड शूट करेंगे। मतलब एक सप्ताह में वह बिग बॉस से 22 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले हैं। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो सलमान सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टीवी के एक मात्र अभिनेता होंंगे।