बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों को फैंस को हमेशा से ही इंतजार रहता है। सलमान अपनी एक्टिंग से सालों से फैंस को दीवाना कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अंतिम को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ दिखाई देंगे। अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आया है।

सलमान खान ने डायरेक्टर महेश मांजरेकर की फिल्म के लिए पहली बार आयुष शर्मा के साथ हाथ मिलाया है। ये दोनों जल्द ही फिल्म अंतिम में साथ नजर आएंगे, जिसके लेटेस्ट पोस्टर्स इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। यह फिल्म कोरोना वायरस महामारी की वजह से अटकी पड़ी है, जिसके रिलीज का सभी को इंतजार है। फिल्म अंतिम में सलमान खान एक सरदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते दिखेंगे।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान स्टारर अंतिम इस दिवाली पर रिलीज हो सकती है। फिल्म के निर्माता इन दिनों अंतिम के प्रमोशन में लगे हुए हैं और उन्हें लगता है कि दिवाली तक हालात सामान्य हो जाएंगे। कोरोना की वजह से बंद पड़े सिनेमाघर दिवाली तक खुल जाएंगे और अंतिम को एक सामान्य रिलीज मिलेगी।
अपने ताजा इंटरव्यू में डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने भी साफ कर दिया है कि अगर सबकुछ ठीक रहता है तो वो अपनी फिल्म को दिवाली पर रिलीज करेंगे। उन्हें महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलने का इंतजार है। एक बार महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुल जाते हैं तो वो अंतिम को तुरंत दर्शकों के सामने पेश कर देंगे।

‘अंतिम’ की कहानी सलमान द्वारा निभाए गए एक पुलिस वाले और आयुष शर्मा द्वारा निभाए गए एक गैंगस्टर के बीच एक महाकाव्य संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है दो नायक पूरी तरह से अलग दुनिया और विचारधारा से आते हैं और एक नाखून काटने वाले समापन में शामिल होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



