देश में कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। रोजाना लाखों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बीच शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोकहा कि कोविड-19 रोधी टीके की 82.57 करोड़ से अधिक खुराक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक मुहैया कराई गई है तथा 94 लाख से अधिक खुराक उन्हें उपलब्ध कराने के विभिन्न चरणों में है।
मंत्रालय ने कहा कि 4.15 करोड़ से अधिक शेष और उपयोग में नहीं लाई गई खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं।मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार देश में टीकाकरण की गति और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें कहा गया है कि टीकों की अधिक उपलब्धता से टीकाकरण अभियान में तेजी आई है।
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके मुफ्त में उपलब्ध करा कर सहयोग कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



