शाहरुख खान इन दिनों अपने लुक्स और अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर खासे चर्चा में हैं। शाहरुख इसी नवंबर से ‘पठान’ की शूटिंग शुरू करेंगे। अब फिल्म से जुड़ी जो खबरें आ रही हैं, वे फैंस को एक्साइट कर सकती हैं। खबरें हैं कि इस फिल्म में बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान भी दिखेंगे!

अभी शाहरुख खान तो खुद लंबे समय से फिल्म पर्दे से दूर हैं और उन्होंने 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद से कोई भी फिल्म नहीं की है। हालांकि, फिल्मी गलियारों से खबरें आती रहती हैं कि शाहरुख खान ने दो प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नज़र आने वाले हैं और इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं, इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि इस फिल्म में सलमान खान भी शाहरुख खान के साथ दिखाई देने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ फिल्म पठान में नज़र आने वाले हैं। सलमान खान, शाहरुख खान की इस फिल्म में कैमियो करते नज़र आएंगे। हालांकि, अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के भी नज़र आने की खबरें हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि सलमान खान, शाहरुख खान की किसी फिल्म में दिखाई देंगे। इससे पहले सलमान खान, शाहरुख की ‘कुछ कुछ होता है’, ‘ओम शांति ओम’ में नज़र आए थे जबकि सलमान खान की फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा और ट्यूबलाइट में शाहरुख खान ने अपनी झलक दिखाई थी।


Download Android App
Download iOS App



