पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देब कोरोना से संक्रमित, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

Summary :

पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देब कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देब कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि देब ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने कोविड की जांच कराई थी। 
अधिकारियों ने बताया कि उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई जिसमें संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देब बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक में मौजूद थे। उन्होंने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। 
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ” उनसे मिले सभी लोगों से पृथक-वास में जाने को कहा गया है। देब की गाड़ी और आवास को शनिवार सुबह संक्रमण मुक्त किया गया।”बंगाल के कई मंत्री कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 34.82 प्रतिशत मतदान

Desk Team