बॉलीवुड की सबसे बोल्ड सेलिब्रिटी पूनम पांडे हमेशा अपनी हॉट पिक्चर्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। पूनम के अलावा शायद ही कोई ऐसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी होगी जो इतनी बोल्ड तस्वीरे इंटरनेट पर पोस्ट करने की हिम्मत कर सके। इस मामले में उन्हें कोई भी टक्कर नहीं दे सकता। लेकिन इस बार उनकी ये स्पेशलिटी ही उनके लिए मुसीबत का कारण बन गई।
दरअसल, गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे को हिरासत में लिया गया है। बीते दिनों पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा में थीं। जहां उन्होंने गवर्नमेंट प्रॉपर्टी में अश्लील वीडियो शूट किया था। इस मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया था।

अब पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को गोवा कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे बिना अदालत की अनुमित के गोवा से बाहर नहीं जा सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को तब तक जेल में रखा जाएगा, जब तक दोनों 20,000 प्रति व्यक्ति जमानत की रक्म नहीं जमा कर देते।


Download Android App
Download iOS App



