सलमान खान ने हाथ जोड़कर अथिया शेट्टी से मांगी माफी, कुछ ऐसा था सुनील शेट्टी का रिएक्शन

Summary :

सलमान खान केवल 27 लोगों को इंस्टा पर फॉलो करते हैं। फिर उन्होंने उन्हें तीन विकल्प दिए – कैटरीना कैफ संगीता बिजलानी और अथिया शेट्टी – और सलमान को यह अनुमान लगाना था कि वह तीनों में से किसे इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं।

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान अपने भाई और फिल्म निर्माता अरबाज खान के शो ‘पिंच 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अपने भाई के शो में पहुंचे सलमान खान ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों, पर्सनल रियूमर्स और अन्य सेलेब्स को लेकर भी ढ़ेर सारी बातें की। इसी शो में सलमान खान सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। सलमान की इस माफी के बाद अथिया के पापा ने रिएक्ट भी किया है। 
हुआ ये कि अरबाज ने अपने शो में सलमान से पूछा कि आपके इंस्टाग्राम पर 42.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर वह केवल 27 लोगों को फॉलो करते हैं। फिर उन्होंने उन्हें तीन विकल्प दिए – कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी और अथिया शेट्टी – और सलमान को यह अनुमान लगाना था कि वह तीनों में से किसे इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं।
सलमान ने पहले तो संगीता का अनुमान लगाया लेकिन अरबाज ने उन्हें बता दिया कि यह अभिनेत्री अथिया शेट्टी थीं। इसके बाद सलमान ने हाथ जोड़कर अथिया से माफी मांगी और कहा कि अब से उनको भी फॉलो करेंगे।
अथिया ने तो इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उनके पापा ने जरूर रिएक्ट किया है। उन्होंने बातचीत में कहा कि सलमान एक परिवार की तरह हैं। वह जो भी करते हैं, वह अपने दिल से करते हैं।  जब उन्होंने स्क्रीन पर अथिया से माफी मांगी तो यह बहुत ही क्यूटेस्ट चीज थी। उनका एक बहुत ही प्यारा सा रिश्ता है। उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को काफी मजबूत बताया और इस लम्हें को शानदार कहा। आपको बता दें कि सलमान खान पहली बार अपने भाई अरबाज के शो पिंच 2 का हिस्सा बने हैं। 

Desk Team