टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 13 का फिनाले में अब कुछ ही और दिन बाकी रह गए। वहीं बिग बॉस विनर को लेकर सब अपने-अपने कयास भी लगा रहें। वीकेंड का वार में सलमान खान ने माहौल तो बनाया ही साथ ही उनके 25 वर्षीय बॉडीगार्ड शेरा ने तो अपनी पसंद बिग बॉस में बता दी। वैसे शेरा के मनपसंदीदा भी सिद्धार्थ शुक्ला ही रहे।

इतना ही नहीं बिग बॉस 13 के एक फैन पेज के अनुसार शेरा ने बिग बॉस को लकर बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला मेरा पसंदीदा है,यदि मैं किसी लड़की या औरत के पास उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट पूछ लू तो वह सिद्धार्थ शुक्ला का नाम ही लेंगी।

वैसे जनता के मुताबिक तो सिद्धार्थ की शो में हार नामुमकिन है। इस कड़ी में शेरा ने भी इशारा करते हुए बिग बॉस के संभावित विनर का नाम सबके आगे बता दिया। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि फैंस साइट पर सिद्घार्थ शुक्ला का नाम चारों ओर धूम मचाए हुए है।
बिग बॉस में अब 7 कंटेस्टेंट और बाकी रह गए हैं,जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला,रश्मि देसाई,आरती सिंह,आसिम रियाज,पारस छाबड़ा,शहनाज गिल और माहिरा शर्मा का नाम शामिल है। अब भले ही लोगअपने कयास लगा रहे हों,लेकिन अब वो दिन दूर नहीं जब बिग बॉस 13 के विनर का नाम खुलासा हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



