बॉलीवुड एक्टर का सलमान पर तंज , कहा – चौथी क्लास में स्कूल से निकाले जाने के बाद भी कर रहे हो ये काम

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म दबंग – 3 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे है और इस फिल्म ने पांच दिनों में 100 करोड़ की कमाया का आंकड़ा पार कर लिया है। एक तरफ जहां सलमान की इस फिल्म को लेकर तारीफों के पुल बांधे जा रहे है वहीं एक बॉलीवुड अभिनेता ने दबंग खान पर तंज कसा है।

हर बात पर बेबाक राय रखने के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान ने ट्वीट के जरिये सलमान खान पर निशाना साधा है। हालांकि इससे पहले भी कमाल आर खान सलमान खान को टारगेट बना चुके है। 
एक तरफ जहां सलमान खान की फिल्म ने 115 करोड़ रूपए कमाए है वहीं कमाल आर खान ने चौथी क्लास में सलमान खान को स्कूल से निकाले जाने पर तंज कस्ते हुए ट्वीट किया। बता दें सलमान खान ने खुद खुलासा किया है कि उन्हें एक बार चौथी क्लास में स्कूल से निकाल दिया गया था। 
कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा , ‘सलमान खान ने यह खुलासा किया है कि उन्हें स्कूल से निकाला गया था जब वो चौथी क्लास में थे। तब तो आप अपना आईक्यू जानते हैं और फिर भी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखकर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट कर रहे है। कम से कम स्कूल के दिनों को ही याद करने ये काम न करें। अपने लिए दूसरों को स्क्रिप्ट लिखने दें। लव यू भाई।”
कमाल आर खान का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है और फैंस भी अपना अपना रिएक्शन इस ट्वीट पर दे रहे है। सलमान खान के फैंस जहां कमाल आर खान को अपने करियर पर नजर डालने की सलाह दी है और कई यूजर्स ने इसे काफी मजाकिया तौर पर लिया है। 

बता दें, कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और फिल्म देशद्रोही में एक्टिंग के अलावा  ‘बिग बॉस 3’ में भी खूब सुर्खियां बटोर चुके है। कमाल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिल्म रिव्यु और सर्वे को लेकर चर्चा में रहते है। 

Ujjwal Jain