साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर कुरूक्षेत्र में उमड़े श्रद्धालु, ब्रह्म सरोवर में लगाई डुबकियां

Summary :

दिल्ली से कुरूक्षेत्र के लिए छह विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं।

कुरूक्षेत्र : साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के अवसर पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले में उमड़े और ब्रह्म सरोवर में स्नान किया। 
कड़ाके की सर्दी के बावजूद बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगाई। सूर्य ग्रहण मेले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 
दिल्ली से कुरूक्षेत्र के लिए छह विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस अवसर पर काफी संख्या में बसें चलाई हैं। मेला स्थल पर 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। 

Desk Team