59 की उम्र में Salman Khan बनना चाहते है Papa, Chat शो में किया खुलासा!

Summary :

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी बैचलर लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हर इंटरव्यू या इवेंट में उनसे एक ही सवाल बार-बार पूछा जाता है कि वो शादी कब करेंगे? हालांकि, भाईजान हर बार यही कहते हैं कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन अब उन्होंने एक चैट शो में ऐसी बात कह दी है जिसने उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्र में हलचल मचा दी है। काजोल और ट्विंकल के शो में पहुंचे सलमान सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) हाल ही में एक्ट्रेस काजोल (Kajol)…

Salman aamir too much show

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी बैचलर लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हर इंटरव्यू या इवेंट में उनसे एक ही सवाल बार-बार पूछा जाता है कि वो शादी कब करेंगे? हालांकि, भाईजान हर बार यही कहते हैं कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन अब उन्होंने एक चैट शो में ऐसी बात कह दी है जिसने उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्र में हलचल मचा दी है।

काजोल और ट्विंकल के शो में पहुंचे सलमान

सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) हाल ही में एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के नए चैट शो ‘टू मच’ के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचे। शो का यह एपिसोड 25 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। इस दौरान दोनों सितारों ने न सिर्फ अपने करियर बल्कि पर्सनल लाइफ से भी जुड़ी बातें शेयर की है।

Salman Khan

 

टॉक्सिक रिलेशनशिप बोले एक्टर

बातचीत के दौरान जब टॉक्सिक रिलेशनशिप पर चर्चा शुरू हुई तो सलमान (Salman Khan) ने अपनी राय सामने रखी। उन्होंने कहा, “जब एक पार्टनर दूसरे से ज्यादा आगे बढ़ जाता है, तभी मतभेद शुरू होते हैं। तभी इनसिक्योरिटी भी बढ़ने लगती है। इसलिए जरूरी है कि दोनों साथ मिलकर आगे बढ़ें।”

क्यों टूटा रिश्ता

सलमान का यह बयान सुनकर शो में मौजूद सभी लोग ध्यान से उन्हें सुनते रहे। तभी आमिर खान (Aamir Khan) ने मजाकिया अंदाज में यह सवाल सलमान की ओर मोड़ दिया कि जब खुद उनका रिश्ता नहीं चला तो जिम्मेदार कौन था? इस पर सलमान ने बिना झिझक कहा, “यार नहीं जमा तो नहीं जमा। अगर किसी को जिम्मेदार ठहराना है, तो मैं ही जिम्मेदार हूं।”

Kajol

“मेरे बच्चे होंगे”

इसी बातचीत के दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने बच्चों को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने हंसते हुए कहा, “एक दिन, जल्द ही मेरे बच्चे होंगे। आखिरकार बच्चे तो होंगे ही, देखते हैं।” सलमान का ऐसा जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी चौंक गए। फैंस भी सोशल मीडिया पर इस क्लिप को देखकर अंदाजा लगाने लगे हैं कि सलमान शायद पेरेंटहुड के बारे में सोच रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

सलमान और आमिर की मुलाकात

शो के दौरान आमिर खान (Aamir Khan) ने भी सलमान के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया, “मुझे याद है, जब मेरा रीना से तलाक हुआ था। उस समय सलमान डिनर पर आए थे। तभी हम दोनों पहली बार ठीक से कनेक्ट हुए थे। उससे पहले मुझे लगता था कि भाई टाइम पर नहीं आता। हमें अंदाज अपना अपना की शूटिंग में भी बहुत दिक्कत होती थी।” आमिर का यह बयान सुनकर वहां मौजूद सभी हंस पड़े। इस बातचीत के दौरान सलमान और आमिर दोनों ने अपनी दोस्ती के पुराने दिनों को याद किया।

aamir khan

 

सलमान खान (Salman Khan) के इस स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या सलमान शादी किए बिना ही पापा बनने का प्लैन बना रहे हैं। वहीं कुछ फैंस कह रहे हैं कि भाईजान ने आखिरकार बच्चों की ख्वाहिश जाहिर कर ही दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

क्या है शो ‘टू मच’

काजोल और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Kahnna) का यह नया चैट शो ‘टू मच’ इंडस्ट्री के बड़े सितारों के बातचीत करते हुए नज़र आएगा। इसका पहला एपिसोड 25 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। सलमान और आमिर के साथ हुए इस एपिसोड में फैंस को कई अनसुनी बातें सुनने को मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Gaurav और Farrhanaके बीच दिखी कड़ी टक्कर, जानें कौन बना घर का नया Captain?

Yashika Jandwani