ऑनस्क्रीन मां और बॉडीगार्ड शेरा के साथ सफारी के लिए निकले सलमान खान, तस्वीर हुई वायरल

Summary :

बिग बॉस और फिल्मों से थोड़ा समय मिलते ही बॉलीवुड के दंबग सलमान खान छुट्टियां मनाने के लिए निकल पड़े हैं।

बिग बॉस और फिल्मों से थोड़ा समय मिलते ही बॉलीवुड के दंबग सलमान खान छुट्टियां मनाने के लिए निकल पड़े हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। तो बस फिर अब भाईजान कुछ दिनों के लिए आराम करने के मूड में नजर आए। जी हां सलमान खान राजस्थान में जंगल सफारी करने के लिए रवाना हो गए हैं। 
इस बीच सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां बीना काक ने एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में सलमान खान और बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं। जहां शेरा गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और बीना काक फ्रंट सीट पर है। जबकि सलमान खान पीछे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। लुक्स की बात करें तो इस दौरान दंबग खान ग्रे टीशर्ट और क्लीन शेव में हैंडसम नजर आ रहे हैं। 
तस्वीर को शेयर करते हुए बीना काका ने कैप्शन दिया है- सफारी के लिए निकले। मालूम हो सलमान खान और अभिनेत्री बीना काक के बीच बॉन्डिग काफी जबरदस्त है। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है। बीना काक ने सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में काम किया है। 

वैसे बीना काक सलमान खान के परिवार के काफी क्लोज हैं और वह अक्सर उनके साथ क्वॉलिटी टाइम बिताती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही वह सलमान खान के साथ के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ की रिलीज सामने आ गई है। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म 2020 के ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टाल दिया गया। फिल्म दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के अलावा भाईजान ‘कभी ईद कभी दीवाली’, ‘किक 2’, ‘अंतिम’ और ‘टाइगर 3’ पर भी काम कर रहे हैं।

Desk Team