मीरा बाई चानू के साथ फोटो शेयर कर बूरे फंसे सलमान खान, शॉल देख लोगो को आई काला हिरन केस की याद

Summary :

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया। आपको बता दे, अब सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली मीरा बाई चानू नज़र आई।

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया। आपको बता दे, अब सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली मीरा बाई चानू नज़र आई। इस मुलाकात की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यू तो ये मीरा बाई चानू के सपने का पूरा होने जैसा है लेकिन लोगो की नज़रे इस तस्वीर में कुछ और ही देखने लगी। 

आपको बता दे, सलमान खिलाड़ी मीराबाई चानू को बधाई देते हुए नजर आए। सलमान खान ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें मीराबाई चानू से मिलकर कितनी खुशी महसूस हुई। तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘मीराबाई चानू सिल्वर मेडलिस्ट मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। मुझे आपसे मिलकर बेहद खुशी महसूस हुई। आपको ढेर सारी बधाई।’ 

वही, सलमान खान की इस पोस्ट पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मीराबाई चानू ने लिखा, ‘आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सलमान खान सर। मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आपसे मिलना मेरे लिए मेरे सपने का साकार होना है।’ इस तस्वीर में सलमान खान ने ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है। लेकिन जिस चीज ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया वो था उनके गले में पहना हुआ स्कार्फ। उन्होंने पारंपरिक स्कार्फ लिया हुआ है। ये स्कार्फ मीराबाई चानू ने सलमान खान को तोहफे के रूप में दिया। 

आपको बता दे, इस स्कार्फ पर हिरन बने हुए है जिसे देखकर ट्रोलर्स अलर्ट हो गए और सलमान खान का मज़ाक बनाना शुरू कर दिया। अब सब उन्हें उनके पर चल रहे काला हिरन वाले केस की याद दिला रहे है। एक यूज़र ने लिखा- ‘हिरन डेविल के पीछे.. डेविल हिरन के पीछे… टू मच फन।’ वही दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘शॉल सिल्वर मेडलिस्ट को डालनी चाहिए.. सलमान भाई ने कौन सा मैडल जीता.. मुझे लगता है हिरन मारने का गोल्ड मैडल।’ 
अब इसी तरह लोग सलमान की टांग खिंचाई कर रहे है। वही अगर बात मीराबाई चानू की करे तो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में वुमन्स वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है। बता दें कि सलमान का पोस्ट मीराबाई के लिए खास है, क्योंकि वो मीराबाई चानू के पसंदीदा एक्टर हैं। अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान जब मीराबाई से उनके पसंदीदा एक्टर के बारे में पूछा गया था तो चानू ने सलमान का नाम लिया था। उन्होंने कहा, “सलमान खान मुझे बहुत ही पसंद है। उनका बॉडी स्ट्रक्चर, सब पसंद है।” 

Desk Team