जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान को मिला आर्म्स लाइसेंस, अपनी गाड़ी को भी कर लिया बुलेटप्रूफ

Summary :

सलमान खान को धमकी मिलने के बाद से मुंबई पुलिस गंभीरता से जांच में लगी है। सलमान को अब मुंबई पुलिस ने हथियार रखने का लाइसेंस भी इशू कर दिया है। वह अपनी सुरक्षा के लिए साथ में हथियार रख सकते हैं।

सलमान खान बॉलीवुड का वो नाम है जिसके लाखों लोग दीवाने है वहीं सुपरस्टार की
जितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है उतने ही दुश्मन भी है। सलमान खान को बी-टाउन का भाईजान
कहा जाता है उनके स्टारडम के आगे अच्छे-अच्छे एक्टर्स पानी भरते है। ऐसे में कुछ
हफ्ते पहले जब सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा लेटर मिला था। सुपरस्टार
सलमान के घर पर धमकी भरा लेटर मिलने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ में आ
गई।

Salman Khan issued weapon licence after death threat | Latest News India -  Hindustan Times

वहीं सलमान अपनी और अपने पिता सलीम भी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हो गए और
इसी के चलते उनकी सिक्यॉरिटी और बढ़ा दी गई। सलमान जहां अब बुलेटप्रूफ गाड़ी में
चलते हैं
, वहीं अब उन्हें मुंबई
पुलिस ने भी हथियार रखने का लाइसेंस इशू कर दिया है। यानी अब सलमान खान अपनी
सुरक्षा के लिए हथियार रख सकते हैं।

Salim Khan gives latest update on Salman Khan's health after snake bite  episode

दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर
सिद्धू मूस वाला के मर्डर में आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई सितारों
को जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस को पूछताछ में बिश्नोई ने कबूल भी किया था
कि उसने दो साल पहले सलमान खान के घर की रेकी भी करवाई भी और हत्या की पूरी
प्लानिंग कर ली थी। वहीं कुछ हफ्ते पहले सलमान और सलीम खान के नाम एक धमकी भरा
लेटर मिला था। इसमें लिखा था कि तुम्हारा भी वही हाल होगा
, जैसा सिद्धू मूसेवाला का किया था।

Sidhu Moosewala Murder Accused Gangster Lawrence Bishnoi Moves Delhi High  Court Apprehending Fake Encounter By Punjab Police - Sidhu Moosewala  Murder: एक जून को होगी मूसेवाला के हत्यारोपी लॉरेंस बिश्नोई की ...

धमकी भरे लेटर को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु
कर दी। वहीं सलमान ने भी 22 जुलाई को इस संबंध में मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात
की थी। साथ ही हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था। सलमान ने अपनी कार को
भी अपग्रेड करके बुलेटप्रूफ कर लिया है। इसी के साथ सलमान अब वाइट कलर की
बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में चलते हैं और उनके साथ हथियारबंद सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी
रहते हैं।

Sidhu Moose Wala Shot Dead at 28: Popular Punjabi Rapper - Bloomberg

बता दें कि सलमान को धमकी का मामला 1998 में हुए काला हिरण केस से जुड़ा हुआ
है। इस केस में एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने जोधपुर में फिल्म
‘हम साथ साथ हैं‘ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया
था। गौर करने वाली बात ये है कि काले हिरण को राजस्थान का बिश्नोई समाज पूजता है
और पवित्र मानता है। इसी केस के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की
धमकी दे दी थी
, जिसका वीडियो कुछ समय पहले वायरल भी हुआ था।

Desk Team