बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की इन दिनों अपनी टीवी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। साथ ही भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी जान’ की शूटिंग खत्म की है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी।

हालांकि पिछले काफी वक्त से सलमान अपनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल नो एंट्री 2 को लेकर बॉलीवुड गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। जिसे सुनकर दर्शकों को जरुर एक झटका लगने वाला है जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि नो एंट्री 2 फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है।

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म नो एंट्री के सीक्वल का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। इसी साल फिल्म डायरेक्टर अनीज बज्मी ने बताया था कि वो ‘नो एंट्री 2’ की स्क्रिप्ट के साथ तैयार है। फिल्म नो एंट्री में एंट्री में एक्टर्स डबल रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा था कि इस फिल्म सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान भी अहम रोल में होगें।

वहीं निर्देशक अनीज बज्मी ने कुछ वक्त पहले दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि “मेरी अगली फिल्म नो एंट्री में एंट्री है। मैं हाल ही में सलमान भाई से मिला और उन्होंने मुझे उस फिल्म पर काम शुरू करने के लिए कहा है। हम एक नरेशन के लिए मिले थे और उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी। नो एंट्री में एंट्री पर काम चल रहा है। नो एंट्री में एंट्री एक बेहतरीन एंटरटेनर होने वाली है।”

माना जा रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 के जनवरी महीने से शुरू हो जाएगी, लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान साल 2023 के अपने नए प्रोजेक्ट के लिए दूसरे फिल्म डायरेक्टर्स के साथ बात कर रहे है। वहीं डायरेक्टर अनीज बज्मी भी फिलहाल अपनी दूसरी फिल्मों में बिजी है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिलहाल ये फिल्म ठंडे बस्ते में जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



