बहुचर्चित काला हिरण शिकार केस में फिल्म अभिनेता सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली, तब्बु और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया है। 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम देव कुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Live Upates:-
– सलमान खान को लेने पहुंची पुलिस वैन. मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। इसके जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाएंगे।
– जोधपुर जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा फैसले के मद्देनजर जेल में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। बाथरूम अच्छे स्थिति में हैं। सलमान को वही खाना दिया जाएगा, जो अन्य कैदियों को दिया जाता है। हो सकता है कि सलमान को आसाराम के साथ रहना पड़े।
– सलमान को जेल ले जाने के लिए पुलिस वैन कुछ देर में कोर्ट पहुंच रही है।
– सलमान खान को सजा मिलते ही उनकी दोनों बहनें रो पड़ी है।
– सलमान खान को सजा मिलते ही बिश्नोई समाज ने जताई खुशी।
– सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। उनको हिरासत में ले लिया गया है।
– बिश्नोई समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद ने कहा कि हम फैसले का अध्ययन करेंगे। इसके बाद बरी हुए आरोपियों के खिलाफ अपील करेंगे।


Download Android App
Download iOS App






