बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। दबंग खान हमेशा की तरह इस बार भी कड़ी मेहनत के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। ऐसा हम नहीं कहे रहे बल्कि इस बात का सबूत खुद उनका हाल ही में किया गया पोस्ट है। दरअसल, इन दिनों सलमान खान जिम में खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने आपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना जिम में वर्कआउट करते वक्त का अपना एक वीडियो शेयर किया है। खास बात इस वीडियो में आप भाईजान की बॉडी देख हैरान रह जाएंगे।

सलमान खान ने शेयर की वीडियो…
सलामान खाान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो केा शेयर करते हुए सलमान ने इसके कैप्शन में लिखा, मुझे लगता है कि यह आदमी टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग ले रहा है। वहीं वीडियो में सलमान खान कांच के दरवाजे के पीछे दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन इस दौरान उन्हें बायसेप्स बनाते देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में ‘टाइगर जिंदा है’ का म्यूजिक बजता हुआ सुनाई दे रहा है।
अब एक्टर के इस वीडियो को फैंस बहुत ज्यादा कर रहे हैं। साथ ही वीडियो पर कमेंट कर फैंस एक्टर की बॉडी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

बता दें, टाइगर 3 के लिए सिर्फ सलमान ही अपनी बॉडी पर काम करते दिख रहे बल्कि उनके अलावा इमरान हाशमी भी इस फिल्म के लिए तगड़ी तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों इमरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। वैसे इमरान की इस तस्वीर ने उनके लुक की ओर इशारा किया था। एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा था, ये तो केवल शुरुआत है।

बता दें, टाइगर 3 में सलमान खान एक बार फिर एजेंट अविनाश सिंह राठौर के रोल में दिखाई देंगे। वहीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ दोबारा जोया के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2017 में आई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ का ‘टाइगर 3’ सीक्वल होगा।


Download Android App
Download iOS App



