Aishwarya के सामने जब Salman Khan ने इस एक्ट्रेस को गले लगाने किया मना, फिर जानें क्या हुआ?

Summary :

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ बॉलीवुड की उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं। सलमान खान (Salman Khan), ऐश्वर्या राय और अजय देवगन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने 90 के दशक के अंत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। लेकिन हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसे शेयर किया है फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) ने। सलमान खान का गुस्सा बता दें, फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ शीबा चड्ढा (Sheeba…

salman khan

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ बॉलीवुड की उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं। सलमान खान (Salman Khan), ऐश्वर्या राय और अजय देवगन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने 90 के दशक के अंत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। लेकिन हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसे शेयर किया है फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) ने।

सलमान खान का गुस्सा

बता दें, फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha)  की पहली फिल्म थी और उनके लिए यह एक बड़ा अवसर था। बावजूद इसके, शूटिंग के दौरान का एक अनुभव उन्हें काफी अजीब लगा। उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर सलमान खान (Salman Khan) का मूडी नेचर और गुस्सा उनके लिए काफी अजीब था। लेकिन सलमान ने सेट पर ऐसा क्या किया चलिए जानते है?

sheeba chaddha

सीन में गले लगाने से किया इंकार

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में शीबा (Sheeba Chaddha) ने याद किया कि एक क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक शॉट देना था। सीन में दिखाना था कि ऐश्वर्या राय पहले शीबा को गले लगाती हैं और फिर सलमान भी उन्हें हग करते हैं। लेकिन सलमान ने अचानक इस सीन में गले लगाने से मना कर दिया।

शीबा ने कहा, “ये क्लाइमेक्स का सीन था। मुझे दौड़कर ऐश्वर्या के पास जाना था, वो मुझे गले लगाती हैं और फिर सलमान को भी हग करना था। लेकिन सलमान ने साफ कह दिया – ‘मैं गले नहीं लगाऊंगा।’ इसके बाद शूटिंग थोड़ी देर के लिए रुक गई और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने जाकर उनसे बात की।”

सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर

उस समय सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर की चर्चाएं आम थीं, हालांकि दोनों ने इसे कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। शीबा (Sheeba Chaddha) ने बताया कि उन्हें आज तक यह समझ नहीं आया कि सलमान (Salman Khan) ने ऐसा क्यों किया, लेकिन उन्होंने सोचा कि इस मामले में दखल देना उनका काम नहीं है। “मैं नई थी, मुझे लगा कि बस चुपचाप अपनी जगह पर रहना चाहिए। डायरेक्टर जो कह रहे हैं, वही करना था। मेरे लिए यह बस एक सीन था, पर्सनली मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं था। अगर सलमान को कोई परेशानी थी तो वो और डायरेक्टर आपस में बात कर लें।”

sheeba chaddha

गुस्से से छोड़ी शूटिंग

शीबा (Sheeba Chaddha) ने आगे एक और घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान (Salman Khan)किसी ट्रैक या सेट के हिस्से पर फिसल गए थे, जिसके बाद वह गुस्से में सेट छोड़कर चले गए। “वो इतने गुस्से में थे कि निकलते समय उन्होंने जोर से दरवाजा बंद किया। दरवाजा इतनी ताकत से बंद हुआ कि पास खड़े एक बुजुर्ग लाइटमैन को चोट लग गई। तब मैंने सोचा अरे बाप रे, क्या सभी स्टार्स ऐसे ही होते हैं?”

शीबा ने माना कि एक नए कलाकार के लिए इस तरह के माहौल में काम करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन उन्होंने इस सिचुएशन को समझदारी से संभाला और अपने काम पर ध्यान दिया।

कब हुई थी रिलीज

हम दिल दे चुके सनम 1999 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म अपने म्यूजिक, कहानी और भव्य सेट्स के लिए जानी जाती है। इसमें सलमान (Salman Khan) खान और ऐश्वर्या राय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। वर्तमान में संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

salman khan

वहीं सलमान खान गलवान फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं. इसके साथ ही वः जल्द ही रियलिटी शो बिग बॉस 19 को भी होस्ट करते दिखेंगे। वहीं शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) का यह खुलासा एक बार फिर दर्शकों को याद दिलाता है कि कैमरे के पीछे फिल्म सेट्स पर भी कई तरह की कहानियां छिपी होती हैं, जिनका कलाकारों पर गहरा असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Smriti Irani बनी TV की Highest Paid एक्ट्रेस, एक एपिसोड के लिए लें रही इतने करोड़ रुपये?

Yashika Jandwani