Aaj Ka Mausam 10 August: रक्षाबंधन के बाद आज भी बरसेंगे बादल, Delhi-NCR में येलो अलर्ट जारी

Summary :

Aaj Ka Mausam 10 August:  रक्षाबंधन के दिन, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार को पूरे दिन जारी रहा। इसके चलते राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। 9 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम है। यह पिछले 14 वर्षों में अगस्त महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले अगस्त 2012 में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। Yellow Alert in Delhi NCR मौसम…

Aaj Ka Mausam 10 August:  रक्षाबंधन के दिन, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार को पूरे दिन जारी रहा। इसके चलते राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। 9 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम है। यह पिछले 14 वर्षों में अगस्त महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले अगस्त 2012 में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Yellow Alert in Delhi NCR

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने आज एनसीआर के इलाकों नोएडा और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है। नोएडा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam 10 August
Aaj Ka Mausam 10 August

Aaj Ka Mausam 10 August:  कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। नोएडा और गाजियाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Aaj Ka Mausam 10 August
Aaj Ka Mausam 10 August

Delhi NCR Weather

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में प्रगति मैदान में सबसे ज्यादा 100 मिमी, लोधी रोड में 80 मिमी, सफदरजंग में 78.7 मिमी, पूसा में 69 मिमी और पालम में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में 25.9 मिमी और बारिश हुई।

ये भी पढ़ें- Yamuna Level: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Neha Singh