सलमान खान ने सेल्फी ले रहे फैन को दिखाया एटीट्यूड, बोले- ‘नाचना बंद कर’

Summary :

एक फैन अपने हीरो सलमान के साथ सेल्फी लेना चाहता था, जबकि पपाराजी उस फैन के साथ सलमान की फोटो ले रहे थे। फैन की इस हरकत से सलमान थोड़ा नाराज दिखे।

सलमान खान अपने एग्रेसिव नेचर के लिए जाने जाते हैं। उन्हें गलत बात पर गुस्सा जल्दी आता है और ऐसे में सलमान खान किसी को भी डांट लगा सकते हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग और स्टारडम काफी जबरदस्त है। फैन्स भी उनके लिए बेहद क्रेजी रहते हैं और जहां मौका मिलने पर सेल्फी लेने या उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका नहीं छोड़ते। हाल ही कुछ ऐसा हुआ। दरअसल, हाल में सलमान खान एक इवेंट में पहुंचे थे। एक फैन अपने हीरो सलमान के साथ सेल्फी लेना चाहता था, जबकि पपाराजी उस फैन के साथ सलमान की फोटो ले रहे थे। फैन की इस हरकत से सलमान थोड़ा नाराज दिखे।
वो बार-बार सलमान खान के आसपास अपने फोन का कैमरा एंगल ठीक करने की कोशिश कर रहा था। तभी सलमान खान ने उससे कहा, “नाचना बंद कर।” पपाराजी भी फैन से कहते हैं कि वह सलमान के साथ उसकी फोटो ले रहे हैं और इसलिए वह अपना फोन हटा ले। लेकिन फैन नहीं मानता और सेल्फी खींचने लगता है। यह देख सलमान उससे कहते हैं, ‘नाचना बंद कर।’ यह सुनकर वह फैन वहां से तुरंत हट गया। इसके पहले भी सलमान खान कई बार फैंस की क्लास लगा चुके हैं। 

बीते साल सलमान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन गोवा एयरपोर्ट पर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। लेकिन तभी सलमान ने उस फैन का फोन खींच लिया था।
आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 15’ को होस्ट कर रहे हैं और साथ ही 26 नवंबर को वह फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ आयुष शर्मा पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। 

Desk Team